शतरंज ओलंपियाड: तैयारियां जारी, परीक्षण प्रतियोगिता आयोजित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2022

चेन्नई|  शतरंज ओलंपियाड का 44वां टूर्नामेंट शुरू होने में अब जब सिर्फ चार दिन बचे हैं तब तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को यहां परीक्षण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता से पहले शहर में आज ओलंपियाड की विशेष दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें कुछ हजार लोगों ने हिस्सा लिया।

आयोजकों ने दावा किया कि 1414 खिलाड़ियों के साथ परीक्षण प्रतियोगिता का आयोजन करके नोबल बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल होने का प्रयास किया गया।

शतरंज ओलंपियाड का आयोजन पहली बार भारत में हो रहा है जो यहां के समीप मामल्लापुरम में खेला जाएगा। ओलंपियाड में 180 से अधिक देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारत ओपन और महिला दोनों वर्ग में अपनी तीन-तीन टीम उतारेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां नेहरू इंडोर स्टेडियम में 28 जुलाई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मौजूदगी में प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। मुकाबले 29 जुलाई से खेले जाएंगे जो 10 अगस्त तक चलेंगे। ओलंपियाड को सफल बनाने के लिए तमिलनाडु सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

मुख्यमंत्री स्टालिन स्वयं इंतजामों का जायजा ले रहे हैं और तैयारियों के निरीक्षण के लिए आयोजन स्थल का दौरा कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने मद्रास उच्च न्यायालय में आधव अर्जुन के मानहानि केस को नकारा

Gujarat के Morbi में पति से बेटे की Stem Cells मैच न होने पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस

Datia Congress MLA घनश्याम सिंह के निर्वाचन को High Court में चुनौती

UP Assembly Elections 2027: भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक, नितिन नवीन का दावा