अस्थमा की शिकार प्रियंका चोपड़ा की सिगरेट पीते हुए तस्वीर वायरल, ट्रोलर्स ने कहा ''ढोंगी''

By रेनू तिवारी | Jul 22, 2019

 प्रियंका चोपड़ा हमेशा सामाजिक जिम्मेदारियों के बारे में बात करती नजर आती हैं। प्रियंका दीवाली के समय प्रदूषण न फैलाने की अपील करती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने यह खुलासा किया था कि उनको अस्थमा की समस्या है। प्रियंका ने अस्थमा के बारे में प्रकाश डालने और जागरूकता फैलाने के लिए एक विज्ञापन अभियान के लिए एक ब्रांड के साथ हाथ मिलाया था। इस दौरान उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्हें 5 साल की उम्र में अस्थमा का पता चला था, प्रियंका का कहना था कि अस्थमा उनके सपनों पर लगाम नहीं लगा पाया। 

दमा की बीमारी की शिकार प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर सोशम मीडिया पर वायरल हो रही है इस तस्वीर में प्रियंका पति निक जोनास और मां के साथ स्मोक करती दिखाई दे रही हैं। मां मधु और पति निक जोनास सिगार पी रहे हैं वहीं प्रियंका चोपड़ा स्मोक करी हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही ट्रोलर्स ने प्रियंका को आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया। 

सोशल मीडिया पर तस्वीर सामने आते ही ट्रोलर्स ने प्रियंका चोपड़ा को खरी-खरी सुनाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि 'दीपावली के पटाखों से प्रियंका चोपड़ा को अस्थमा हुआ था। अब आप शुद्ध वायु के यंत्र का प्रयोग कर रही हैं...????' 

एक दूसरे यूजर में प्रियंका चोपड़ा को ढोंगी बताया। उन्होंने बताया दिवाली पर ज्ञान देने वाली प्रियंका ने पहले अपनी शादी में जबरदस्त पटाखे जलाए और अब अस्थमा होने के बाद स्मोंकिग। प्रियंका पाखंडी हैं।

बता दें कि 18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। प्रियंका का ये बर्थडे बहुत खास था क्योंकि शादी के बाद ये देसी गर्ल का पहला बर्थडे था।

प्रमुख खबरें

Passport, Aadhar, PAN, Voter Card अगर Indian Citizenship का सबूत नहीं हैं तो क्या है भारतीय नागरिकता का प्रमाण?

Fake Emergency Chapter Controversy | सावधान! सोशल मीडिया पर घूम रही है NCERT की नकली किताब, काउंसिल लेगी कानूनी एक्शन

Venezuela Earthquakes | 32 की मौत- 700 से ज्यादा घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक, बोले- संकट में हर संभव मदद को तैयार है भारत

Prabhasakshi NewsRoom: Indira Gandhi ने क्यों लगाई थी Emergency? Congress ने क्यों आधी रात को छीन लिये थे नागरिकों के सारे अधिकार?