पापा के साथ घर से बाहर निकली प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा, फिटनेस का रख रही हैं पूरा ध्यान

By रेनू तिवारी | Dec 18, 2020

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की डिलीवरी होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। जब विराट कोहली ने अनुष्का के मां बनने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी तब उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि हम अपने पहले बच्चे की उम्मीद जनवरी में कर रहे हैं। अब दिसंबर बीत रहा है। जल्द ही विराट के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है। इस दौरान अनुष्का अपनी फिटनेस का भी काफी ध्यान रख रही हैं। अनुष्का प्रेग्नेंसी के दौरान भी काफी एक्टिव हैं। 

इसे भी पढ़ें: अजय देवगन बनाने जा रहें हैं अभय और करण देओल के साथ फिल्म, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

 

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को गुरुवार को मुंबई में देखा गया। अनुष्का शर्मा अपने पिता के साथ बाहर निकली थी। अनुष्का काफी एक्टिव थी। उन्होंने सफेद रंग की मेक्सी ड्रेस पहनी हुई थी। साथ में डेनिम जैकेट के साथ मास्क, और उन्होंने आरामदायक स्नीकर्स पहने हुए थे। पिंक विला के सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें जारी की गयी हैं। विजेद्र चावला ने इसका वीडियो भी जारी किया है।

 

 अपने पति विराट कोहली के साथ यूएई में समय बिताने के बाद, अनुष्का हाल ही में मुंबई लौटीं, क्योंकि उन्होंने दुबई में आईपीएल 2020 में हिस्सा लिया था। इस अवधि के दौरान, वह संयुक्त अरब अमीरात से तस्वीरें साझा करती रहीं।  

इसे भी पढ़ें: Year 2020 highlights: दीपिका सहित बॉलीवुड के इन 20 सितारों का रहा विवादों से गहरा रिश्ता 

 

डॉक्टर्स भी प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को चलने-फिरने की सलाह देती हैं, ताकि नोर्मल डिलीवरी हो। इसी कारण अनुष्का शर्मा भी अपनी फिटनेस और बच्चे का काफी ध्यान रख रही हैं। 

 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील, कहा संविधान की करेंगे रक्षा

क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर

Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर