Year 2020 highlights: दीपिका सहित बॉलीवुड के इन 20 सितारों का रहा विवादों से गहरा रिश्ता

दीपिका
रेनू तिवारी । Dec 17 2020 6:18PM

जब दुनियाभर बड़ी-बड़ी समस्याओं का सामना कर रही थी तब सिनेमा की दुनिया में भी काफी हलचल मची थी जिसकी खबरें चल रही थी। साल 2020 में कई विवादित घटनाएं हुई। कई बॉलीवुड सितारों से विवादों का नाम जुड़ा जिसकी वजह से वह विवादों में आये-

साल 2020 पूरी दुनिया के लिए अच्छा नहीं रहा है। इस साल आयी कोरोना वायरस की महामारी ने दुनिया को 10 साल पीछे कर दिया। कोरोना वायरस के कारण लाखों लोगों की जिंदगी चली गयी।कोई गरीबी के कारण भूख से मर गया तो किसी ने अपने घर जाने के रास्ते में ही दम तोड़ दिया।  तमाम घटनाओं के बावजूद भारतीय मीडिया के एक वर्ग का फोकस सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर था। दो बड़े चैनलों के बीच टीआरपी घोटाले को लेकर विवाद हो रहा था। जब दुनियाभर  बड़ी-बड़ी समस्याओं का सामना कर रही थी तब सिनेमा की दुनिया में भी काफी हलचल मची थी जिसकी खबरें चल रही थी। साल 2020 में कई विवादित घटनाएं हुई। कई बॉलीवुड सितारों से विवादों  का नाम जुड़ा जिसकी वजह से वह विवादों में आये-

इसे भी पढ़ें: उर्मिला मातोंडकर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, अभिनेत्री ने शिकायत दर्ज कराई

2020 के विवादित सिनेमाई सितारे- 

दीपिका पादुकोण

साल 2020 की शुरूआत में ही दीपिका पादुकोण ने जेएनयू जाकर विवाद खड़ा कर दिया। जिस दौरान दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक रिलीज होने वाली थी तभी दीपिका पादुकोण फीस को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे जेएनयू के छात्रों का समर्थन करने, जेएनयू पहुंच गयी। दीपिका पादुकोण का जेएनयू जाना काफी लोगों के लिए हैरान करने वाला था। कथित तौर पर कहा गया कि दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म छपाक का प्रमोशन करने जेएनयू गयी थी। इस घटना के बाद दीपिका पादुकोण का नाम ड्रग्स केस में भी सामने आया। दीपिका की कुछ पुरानी चैट एनसीबी को जांच में मिली जिसमें दीपिका पादुकोण किसी से माल(हैश) के बारे में बात कर रही थी। इस चैट के बाद दीपिका को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया  था। दीपिका के बारे में ऐसी खबरें सुनकर उनके फैंस का दिल टूट गया। सोशल मीडिया पर दीपिका को काफी ट्रोल किया गया।

कंगना रनौत

कंगना रनौत ने इसी साल ट्विटर पर डेब्यू किया और अपने ट्वीट से उन्होंने मनाली से पूरे भारत में हंगामा कर दिया। कंगना ने पहले सुशांत सिंह रातपूत की मौत का जिम्मेदार बॉलीवुड के मूवी माफिया को कहा उसके बाद मुंबई की तुलना पीओके से कर दी, जिसके बाद शिवसेना और  कंगना के बीच लंबी जंग चली। सोशल मीडिया पर कंगना अधिकतर मुद्दों पर अपना पक्ष रखती है ये विचार कुछ लोगों को पसंद आते हैं कुछ लोगों को नहीं आते।

अनुराग कश्यप

अपने एकतरफा बयानों को लेकर निर्देशक अनुराग कश्यप हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वह कई नेशनल मुद्दों पर एक तरहा बयान देते दिखाई पड़ते हैं लेकिन कहते हैं कि एक काबिल इंसान को व्यक्तिगत चीजों का असर अपने काम पर नहीं पड़ने देना चाहिए। अनुराग कश्यप के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। अनुराग कश्यप ने फिल्म चोक्ड का निर्देशन किया जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया। फिल्म पर साफ दिखाई पड़ा कि अनुराग के राजनीतिक विचार उनके निर्देशन पर हावी हो गये थे।  

स्वरा भास्कर

स्वरा भाक्सर को आये दिन किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। स्वरा हमेशा एक वर्ग के दुख -सुख दुख की बात करती है लेकिन जब किसी दूसरे वर्क के साथ कोई अन्याय होता है तो वह चुप्पी साध लेती है स्वरा की दोगली बात लोगों को पसंद नहीं आयी । सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया। पालघर में हुई साधुओं की निर्मम हत्या पर स्वरा की चुप्पी लोगों को काफी खटकी थी।

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी मौत ने सिनेमा इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून 2020 की दोपहर उनके बांद्रा वाले घर पर मृत पाया गाय। सुशांत की मौत को लेकर सीबीआई जांच कर रही हैं इस दौरान मौत के बाद भी सुशांत पर ड्रग्स लेने के आरोप लगे।

रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच एक महीने तक पुलिस नेपोजिस्ट के एंगल से करती रही लेकिन मौत के 45 दिन बाद सुशांत के परिवार से सुशांत की मौत का सीधा आरोप सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर लगाया। रिया पर सुशांत के पैसे हड़पने का आरोप लगा। रिया को एनसीबी ने ड्रग्स सप्लाई और लेने के आरोप में गिरफ्तार भी किया। फिलहाल रिया को जमानत मिली हुई हैं। 

सैफ अली खान

सैफ अली खान के नाम कोई बड़ा विवाद नहीं है लेकिन वह अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में रहे। फिल्म तान्हा जी की रिलीज के दौरान उन्होंने इतिहास में छेड़छाड़ करने की बात को लेकर विवाद खड़ा कर दिया। अपने बयान के लिए उन्होंने मांफी मांगी थी। अब हाल ही में उन्होंने रामायण के रावण की इंसानियत को लेकर अपने विचार साझा कर दिए जिसके बाद उन्होंने विवाद खड़ा कर दिया।  

सलमान खान

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सलमान खान का नाम भी काफी उछला। सुशांत की फिल्म ड्राइव को लेकर सलमान खान का नाम सुशांत की मौत से जोड़ा गया। कुछ दावों के अनुसार करण जौहर की फिल्म ड्राइव में पहले सुशांत को साइन कर लिया गया था। बाद में सलमान खान चाहते थे इस फिल्म में करण उनके बेहनोई को ले ले लेकिन सुशांत फिल्म के लिए तैयारी कर रहे थे उन्होंने फिल्म नहीं छोड़ी जिसके बाद फिल्म को लेकर सुशांत और सलमान खान के बीच विवाद हुआ था। सलमान खान ने फिल्म की रिलीज रोक दी थी। लंबे समय बाद फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया। 

अक्षय कुमार

लव जिहाद के मुद्दे को बढ़ावा देने के आरोपों के साथ फिल्म लक्ष्मी बम का काफी विरोध किया गया। साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म के नाम को लेकर भी लोगों ने आपत्ति जताई थी जिसके बाद फिल्म का नाम बदल दिया गया। इस बार ऐसा पहली बार हुआ कि अक्षय कुमार की फिल्म का विरोध इतने बड़े स्तर पर किया गया। 

मिलिंद सोमन 

अपनी फिटनेस का प्रचार करते हुए एक्टर मिलिंद सोनम भारतीय संस्कृति की दहलीज नांघ गये। मिलिंग अपनी फिटनेट को लेकर जाने जाते हैं। वह युवाओं को प्रेरणा देते हैं। करोड़ों लोग उन्हें फोलो करते हैं लेकिन मिलिंद इन सबके बीच कुछ ऐसा कर गये जिसकी वजह से वह विवादों में आ गये। सोशल मीडिया पर मिलिंद सोमन की एक न्यूड तस्वीर वायरल हो गयी जिसमें  वह बीच किनारे भागते हुए नजर आ रहे थे।

सारा अली खान

एनसीबी की ड्रग्स मामले की जांच के दौरान सारा अली खान का नाम भी सामने आया। वहीं सुशांत की मौत के बाद खबरें आयी कि सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान का फिल्म केदारनाथ के दौरान अफेयर था लेकिन सारा ने स्टेटस के कारण ये रिश्ता तोड़ दिया था। 

महेश भट्ट

सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की कुछ निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। सुशांत की मौत के बाद महेश भट्ट पर कई तरीके के आरोप लगे। रिया और महेश भट्ट के रिश्ते पर काफी सवाल खड़े हुए। लोगों की तरफ से बॉलीवुड और स्टारकिड्स की फिल्मों का बायकॉट किया गया। 

भारती सिंह 

हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह के घर से एनसीबी ने छापेमारी के दौरान गांजा बरामद किया। गांजा मिलने के बाद भारती और उनके पति हर्ष को एनसीबी ने अपने दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया था।  

अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल का नाम भी ड्रग्स केस में सामने आया हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड के भाई भी ड्रग्स की खरीद में शामिल थे। इस आरोप में उनकी गिरफ्तारी भी हुई। अर्जुन रामपाल से एनसीबी लगातार पूछताछ कर रही हैं। 

मुकेश खन्ना

महिलाओं को अपनी मर्यादा में रहना चाहिए और उन्हें काम बाहरी काम नहीं करने चाहिए... आदि बयानों से भरा एक वीडियो मुकेश खन्ना का वायरल हुआ था जिसमें वह महिलाओं को नौकरी न करने की सलाह देते नजर आ रहे थे। मुकेश खन्ना के इस वीडियो को वायरल करने के पीछे राजनीतिक कारण बताया गया था।  

राखी सावंत

राखी सावंत विवादों की रानी कहीं जाती है वह हर दिन विवादित कंटेंट ही अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। सुशांत की मौत के बाद राखी ने सुशांत को लेकर एक वीडियो बनायी जिसमें उन्होंने कहा कि सुशांत उनके सपने में आये थे और उनके वादा करके गये हैं कि वह उनकी कोख से जन्म लेंगे। राखी की ये बाद सुशांत के फैंस तो पसंद नहीं आयी और राखी को काफी ट्रोल किया गया।

एकता कपूर

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एकता कपूर का भी नाम घसीटा गया। एकता कपूर पर सुशांत को अपनी फिल्म में न लेने का आरोप लगा। इस मामले में कई एफआईआर भी दर्ज करवायी गयी आरोपियों में एकता कपूर का नाम भी शामिल था।  

करण जौहर

 कंगना रनौत के कट्टर दुश्मन करण जौहर पूरे साल विवादों का केंद्र बने रहे बिना कुछ बोले। साल की शुरूआत से लेकर अंत तक करण जौहर का नाम सामने आया हैं। कंगना रनौत बॉलीवुड में फैले जिस मूवी माफिया गैंग की बात करती हैं वह करण जौहर का गैंग हैं जो इंडस्ट्री में आउटसाइडर्स को टिकने नहीं देता और नेपोटिस्म को बढ़ावा दे रहा है।

श्रद्धा कपूर

ड्रग्स मामले की जांच के दौरान फिल्म छिछौरे के समय की कुछ ड्रग्स चैट एनसीबी के हाथ लगी थी जिसमें श्रद्धा कपूर का नाम भी शामिल थी। उन्हें पूछताछ के लिए एनसीबी ने बुलाया भी थी। 

कनिका कपूर 

भारत में जब कोरोना वायरस का प्रसार हो रहा था तब कनिका कपूर पहली ऐसी सेलेब थी जो कोरोना वायरस से संक्रमित थी। सिंगर कनिका कपूर ने अपनी विदेश यात्रा की हिस्सी को छुपाया और लगातार सभी और इवेंट करती रही। आखिर में उनकी जब कोरोना वायरस जांच हुई तो वह संक्रमित पायी गयी। कनिका की इस हरकत की लोगों ने काफी आलोचना की।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़