50 साल की हुईं बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार Preity Zinta, आईपीएल में टीम के साथ आती हैं नजर

By Prabhasakshi News Desk | Jan 31, 2025

प्रीती जिंटा बॉलीवुड की सबसे जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। वर्तमान में प्रीति आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स की सह मालकिन भी हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगु, तमिल व पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। अब तक के अपने फ़िल्मी करियर में प्रीती ने कई बेहतरीन फ़िल्में की हैं। उन्हें उनके बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें उनकी डेब्यू फिल्म दिल से के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नई अदाकारा के अवार्ड से नवाजा गया। इसके बाद साल 2003 में उन्हें फिल्म कल हो ना हो के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अदाकारा के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में प्रीती जिंटा का जन्म 31 जनवरी 1975 को हुआ था। उनके पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय थलसेना में अफसर एक थे और माँ का नीलप्रभा एक गृहणी हैं।  जब वह महज 13 वर्ष की थी, तब उनके पिता की मृत्यु एक कर दुर्घटना में हो गयी थी। तो वहीं उनकी माँ को गंभीर चोंटें आई जिसके चलते वे दो वर्षों तक बिस्तर पर ही रहीं। काफी इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हो सका। इस हादसे ने प्रीती के जीवन को बदलकर रख दिया, क्योँकि अब पूरे घर की जिम्मेदारी उनके के कंधो पर आ गयी थी। उनके दो भाई है, दीपांकर और मनीष, एक बड़ा और एक छोटा। दीपांकर भारतीय थलसेना में अफसर है व मनीष कैलिफोर्निया में रहते है।

सबसे अधिक पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस में से हैं एक

जिंटा की स्कूलिंग शिमला के कॉन्वेंट ऑफ जीसस और मैरी स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने सेंट बेड़े कॉलेज शिमला से आगे की पढ़ाई की। प्रीति बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन इंग्लिश ऑनर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन क्रिमिनल साइकोलाजी से की।

प्रीती का टीवी करियर

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कलर्स के रियलिटी शो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड-अब इंडिया तोड़ेगा से की थी। वह इस शो में बतौर जज की भूमिका में नजर आई थी। वह साल 2015 में डांस बेस्ड रियलिटी शो नच बलिए में बतौर जज नजर आई थी। इस शो में उनके अलावा चेतन भगत और मर्जी नजर आये थे।

फ़िल्मी सफर  

शेखर कपूर निर्देशित फिल्म तारा रम पम पम से प्रीती जिंटा को अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करनी थी। जिसमें उनके अपोजिट ऋतिक रोशन थे, लेकिन यह किसी कारण से बन नहीं सकी। उसके बाद कपूर ने निर्देशक मणि रत्नम को उनकी आगामी फिल्म शाहरुख़ खान और मनीषा कोइराला स्टाटर फिल्म दिल से में प्रीति को लेने के लिए आग्रह किया। फिल्म दिल से में प्रीती सहायक अभिनेत्री के तौर पर नजर आयीं थी।

इस फिल्म में प्रेत्य दर्शकों  20 मिनट ही नजर आई, लेकिन इन 20 मिनट में उन्होंने अपने संजीदे अभिनय से दर्शकों को अपना कायल बना लिया। उन्हें इस फिल्म में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नई अदाकारा के अवार्ड से भी नवाजा गया। उनकी बतौर मुख्य नायिका फिल्म सोल्जर थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट बॉबी देओल नजर आये थे।  यह फिल्म एक्शन-थ्रिलर फिल्म थी। यह फिल्म उस साल की सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इसके बाद प्रीती ने फिल्म क्या कहना में एक चैलेंजिंग किरदार निभाया। इस फिल्म की कहानी कुँवारी माँ व युवा गर्भधारण जैसी समस्याओं पर आधारित थी।   उन्होंने इस फिल्म में कुंवारी माँ की भूमिका अदा कर दर्शकों, आलोचकों को हतप्रभ कर दिया।

जिंटा के करियर की सबसे सफल फ़िल्में

प्रीती जिंटा ने की सफल और असफल फिल्मों में काम किया है। जिसमें सोल्जर, दिल से, दिल्लगी, हर दिल जो प्यार करेगा, मिशन कश्मीर, क्या कहना, दिल चाहता है, चोरी चोरी चुपके चुपके, फ़र्ज़, ये रास्ते हैं प्यार के, कल हो ना हो, लक्ष्य, वीर-ज़ारा, कभी अलविदा ना कहना, सलाम नमस्ते, ओम शाँति ओम, जानेमन, झूम बराबर झूम, रब ने बना दी जोड़ी, इश्क़ इन पेरिस शामिल।

2016 में की शादी

2016 की शुरुआत में एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा ने अमेरिकन सिटिजन जीन गुडइनफ से शादी कर ली थी। 29 फरवरी को जोड़ी ने लॉस एंजिलिस में एक प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लिए थे। लगभग 6 महीनों बाद प्रिटी और जीन की वेडिंग फोटोज सामने आई थीं।

प्रमुख खबरें

सुरक्षा चिंताओं के कारण IndiGo ने Saudi Arabia की उड़ानें 31 अक्टूबर तक रोकीं

Delhi Metro की Airport Express Line पर चिपके मिले सरकार विरोधी पोस्टर, अज्ञात लोगों पर FIR

Jamia Millia Islamia के पास प्रदर्शन के दौरान Congress MP Imran Masood समेत 10 हिरासत में

Kolkata के चोरबागान पंडाल की Durga Idol का 24 अक्टूबर को होगा विसर्जन, SIT ने दी मंजूरी