Love Marriage के बाद भी क्यों टूट जाते हैं रिश्ते? Premanand Maharaj ने बताई बड़ी वजह

By एकता | Oct 21, 2026

आजकल अपनी पसंद से शादी करना यानी लव मैरिज कोई नई बात नहीं है। लेकिन यह भी सच है कि ऐसे रिश्तों में भी कई बार दरार, धोखे और तलाक की खबरें सामने आती रहती हैं। आखिर ऐसा क्यों होता है? इसी सवाल पर आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज ने आज की पीढ़ी को सीधी और सख्त सलाह दी है।

महाराज जी का कहना है कि अगर लव मैरिज के बाद आप तलाक या धोखे के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको अपने फैसले और सोच पर दोबारा विचार करने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: पार्टनर का प्यार भी नहीं दे पा रहा सुकून? रिश्ते में शायद कम है ये जरूरी चीज

पुराने समय के रिश्तों से लें सीख

आज के रिश्तों की तुलना पुराने समय से करते हुए प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब दूल्हा-दुल्हन शादी की रस्मों के दौरान ही पहली बार एक-दूसरे को ठीक से देखते थे। इसके बावजूद उनका रिश्ता पूरी जिंदगी चलता था। परिवार भी साथ मिलकर आगे बढ़ता था। उनका संदेश साफ है कि अगर रिश्ते में ईमानदारी और सही सोच रखी जाए, तो परिवार खुशहाल रह सकता है। वहीं, गलत रास्ता चुनने पर रिश्ता टूट सकता है।

इसे भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों से माफी मांगने से नहीं घटता अधिकार, मजबूत होता है रिश्ता

पार्टनर धोखा दे सकता है? इन 4 संकेतों से पहचानें

बर्ताव में अचानक बदलाव आना: क्या आपका पार्टनर पहले की तुलना में आपको कम समय दे रहा है? क्या वह आपकी बातों में कम दिलचस्पी लेने लगा है या छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ जाता है? ऐसे बदलाव रिश्ते में दूरी बढ़ने का संकेत हो सकते हैं।

हर बात छिपाने की कोशिश करना: अगर आपका पार्टनर अपनी निजी जिंदगी की बातें आपसे शेयर करने से बचता है, फोन छिपाता है या आपके सीधे सवालों का जवाब देने से बचता है, तो यह चिंता की बात हो सकती है। एक मजबूत रिश्ते में दोनों के बीच खुलकर बात करना जरूरी है।

आपकी कद्र न करना: अगर कोई इंसान आपकी भावनाओं को महत्व नहीं देता, हर बात के लिए आपको ही गलत ठहराता है और आपकी इज्जत नहीं करता, तो यह रिश्ते के लिए अच्छा संकेत नहीं है। ऐसे व्यवहार से रिश्ते में आगे चलकर परेशानी बढ़ सकती है।

पक्के रिश्ते से बचना: अगर लंबे समय तक साथ रहने के बाद भी आपका पार्टनर रिश्ते को पक्का नाम देने से बचता है, तो आपको उससे इस बारे में खुलकर बात करनी चाहिए। हो सकता है कि वह रिश्ते को लेकर अभी पूरी तरह तैयार न हो।

प्रमुख खबरें

CAQM ने दिल्ली NCR में लागू किया GRAP 1, प्रदूषण रोकथाम के लिए जारी किए निर्देश

Punjab Police ने ड्रग्स तस्करों की 902 करोड़ की संपत्ति जब्त की, DGP गौरव यादव ने दी जानकारी

Jammu-Kashmir से हर तरह के आतंकवाद का जल्द ही पूरी तरह होगा सफाया, IGP Tejinder Singh ने कर दिया बड़ा ऐलान

सर्दियों में AC बंद करने से पहले Service कब करवानी चाहिए और कब नहीं