चक्रवात यास : झारखंड में तैयारियां पूरी, कोल्हान से लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2021

रांची। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवातीय तूफान ‘यास’ के बुधवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर पहुंचने के अनुमान और इसके कारण हो रही मूसलाधार बारिश, आंधी के मद्देनजर झारखंड में भी सरकार पूरी सतर्कता बरत रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मंगलवार को हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसांवा आदि जिलों के अनेक इलाकों में झोपड़ियों और कमजोर मकानों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

मौसम विभाग के झारखंड केन्द्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 24 घंटों में राज्य के अधिकतर जिलों में मूसलाधार बारिश और ओडिशा तथा बंगाल से सटे हुए जिलों में तेज आधी के साथ बारिश होने की आशंका है। बोकारो के उपायुक्त राजेश सिंह ने पीटीआई/को बताया कि जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को चक्रवाती तूफान ‘यास’ से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार और सतर्क रहने को कहा गया है। झारखंड सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के आधार पर चक्रवातीय तूफान से बचाव और राहत को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं जिसके तहत अस्पतालों में बिजली और ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति, और बिजली के लिए जेनेरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य