दो दिनों के लिए Odisha जाएंगी राष्ट्रपति Droupadi Murmu, पारादीप में एक कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2023

भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को दो दिनों के लिए ओडिशा यात्रा पर जायेंगी और पारादीप में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस महीने उनकी यह दूसरी ओडिशा यात्रा होगी। वह 20 नवंबर को तीन दिनों के लिए अपने गृह राज्य आयी थीं। राष्ट्रपति रविवार को शाम छह बजे यहां पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी और राजभवन में रात्रिविश्राम करेंगी।

 

इसे भी पढ़ें: Delhi Air Pollution । शहर की वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार, लेकिन अभी भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बरकरार


मुर्मू 27 नवंबर को पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण द्वारा आयोजित ‘बोइता बंदाना’ (नौका पूजा) समारोह में भाग लेंगी। ओडिशा में हर साल राज्य के प्राचीन समुद्री वैभवशाली इतिहास को याद करते हए‘बोइता बंदना’ मनाया जाता है। मुर्मू डिजिटल तरीके से लॉजिस्टिक पार्क का उद्घाटन करेंगी और बंदरगाह उपनगर के लिए नये जलाशय एवं जल शोधन संयंत्र की आधारशिला रखेंगी। पारादीप की अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मछुआरों से भी बातचीत कर सकती हैं। वह सोमवार शाम को भुवनेश्वर से रवाना हो जाएंगी।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने युद्ध, अर्थव्यवस्था और सीमा सुरक्षा में ऐतिहासिक जीत का दावा किया - व्हाइट हाउस भाषण के मुख्य अंश

Delhi: आयकर अधिकारी बनकर आभूषण की कार्यशाला लूटने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Maharashtra: वर्धा में ट्यूशन जा रही किशोरी की ट्रक की चपेट में आने से मौत

Delhi-NCR में घना कोहरा, दृश्यता कम हुई