राष्ट्रपति ने उत्तराखंड में अचानक आई बाढ़ की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2021

नयी दिल्ली।  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्तराखंड के चमोली में हिमखंड टूटने के कारण अचानक आई बाढ़ की स्थिति पर रविवार को गहरी चिंता व्यक्त की और लोगों की सुरक्षा की कामना की। राष्ट्रपति भवन ने कोविंद के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ उत्तराखंड में जोशीमठ के पास ग्लेशियर टूटने के करण क्षेत्र में हुए नुकसान को लेकर काफी चिंतित हूं। लोगों की सुरक्षा और कुशलता की कामना करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ पूरा विश्वास है कि वहां राहत एवं बचाव कार्य अच्छे ढंग से चल रहा है।’’

इसे भी पढ़ें: केंद्र सरकार उत्तराखंड की हर प्रकार की सहायता सुनिश्चित करे: मायावती

गौरतलब है कि उत्तराखंड के चमोली जिले में ऋषि गंगा घाटी में रविवार को हिमखंड के टूटने से अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में अचानक विकराल बाढ़ आ गई है जिसमें अनेक लोग लापता बताए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

America की Iran को फाइनल वार्निंग, Defense Secretary बोले- आज होगा सबसे भीषण हमला

Xiaomi Pad 8 टैबलेट 13 मेगापिक्सल कैमरा, 9200mAh बैटरी के साथ लॉन्च

Tiruchirappalli दौरे से पहले PM Modi का DMK पर वार, NDA की लोकप्रियता से घबराई सरकार

ईरान के ड्रोन की वजह से टूटी पाकिस्तानियों की टांगे, हिल जाएगा भारत !