अगले महीने मिस्र, कंबोडिया और इंडोनेशिया दौरे पर जाएंगे राष्ट्रपति जो बाइडन : व्हाइट हाउस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2022

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन संयुक्त राष्ट्र के सीओपी27 जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अगले महीने मिस्र जाएंगे। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति वार्षिक अमेरिका-आसियान शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 12-13 नवंबर तक कंबोडिया में रहेंगे, जिसके बाद वह जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए 13 से 16 नवंबर तक इंडोनेशिया के बाली की यात्रा करेंगे।

व्हाइट हाउस ने कहा कि 11 नवंबर को मिस्र के शर्म अल-शेख में होने वाले सीओपी27 शिखर सम्मेलन में बाइडन जलवायु परिवर्तन के खिलाफ जारी वैश्विक लड़ाई को गति देंगे। वह जलवायु परिवर्तन से होने वाले दुष्प्रभावों को दूर करने के लिए अमेरिका द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को भी रेखांकित करेंगे। अमेरिका-आसियान शिखर सम्मेलन और कंबोडिया में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में बाइडन वाशिंगटन डीसी में हुए ऐतिहासिक अमेरिका-आसियान विशेष शिखर सम्मेलन की सफलता को रेखांकित करते हुए दक्षिण पूर्व एशिया और आसियान के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता की पुष्टि करेंगे।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के पति पर हथौड़े से हमला, सियासी तनाव जारी

वहीं, बाली में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में बाइडन वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 80 प्रतिशत से अधिक हिस्से का प्रतिनिधित्व करने वाले जी-20 समूह के देशों के साथ आर्थिक सहयोग को लेकर अमेरिका की प्रतिबद्धता प्रकट करेंगे।

प्रमुख खबरें

रिश्तों में तल्खी के बीच बांग्लादेश जाएंगे जयशंकर, पूर्व PM खालिदा जिया के जनाजे में होंगे शामिल

अयोध्या में फिर होगा भव्य कार्यक्रम, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ में शामिल होंगे राजनाथ सिंह

BMC polls: अठावले नाराज नहीं, पर सीटों पर आरपीआई का दबाव! सुलह की कोशिशें जारी

अचानक भारत ने दागी ऐसी खतरनाक मिसाइल, कांप उठा पाकिस्तान-बांग्लादेश