राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ने किया मेरठ का दौरा, समस्याओं के निस्तारण का दिया भरोसा

By राजीव शर्मा | Jul 02, 2021

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एम वेंकटेशन ने गुरुवार को जनपद का दौरा कर सफाई कर्मियों की कालोनियों का निरीक्षण किया। सर्किट हाउस में अधिकारियों व सफाई कर्मियों के साथ बैठक की व मीडियाबंधुओ से वार्ता की। उन्होने रोहटा रोड़ व सूरजकुण्ड रोड स्थित वाल्मीकि बस्ती का निरीक्षण किया। शहीद स्मारक पर जाकर शहीद स्तूप व मंगल पाण्डे जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया व हस्तिनापुर में जाकर पाण्डेंश्वर मंदिर व कर्ण मंदिर के दर्षन किये। उन्होने कहा कि सफाई कर्मियों की समस्याओ का निस्तारण प्राथमिकता पर कराया जायेगा।

   

इसे भी पढ़ें: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सात कालिदास मार्ग पर अपने कैंप कार्यालय में किया वृक्षारोपण

अध्यक्ष राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग श्री एम0 वेंकटेषन ने सर्किट हाउस में अधिकारियों, सफाई कर्मियो के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होने कहा कि सफाई कर्मियों की जो भी समस्याएं है उनका निस्तारण प्राथमिकता पर कराया जायेगा तथा सभी सरकारी अनुमन्य योजनाओ का लाभ उन्हें दिलाया जायेगा। इस दौरान वहां मौजूद जिलाधिकारी के बालाजी ने कहा कि संविदा सफाई कर्मियो की नियमितीकरण, उनके कार्य करने के समय व अवकाष अनुमन्य होने के संबंध में वह नगरायुक्त व अन्य नगर निगम अधिकारियो के साथ वार्ता करेंगे तथा सफाई कर्मियों की समस्याओ का निदान प्राथमिकता पर सुनिष्चित करायेंगे। उन्होने कहा कि श्रम विभाग की गाईडलाईन के अनुसार कार्य हो यह सुनिष्चित कराया जायेगा तथा अन्य सुविधाओ का लाभ भी सफाई कर्मियो को दिलाये जाने पर वार्ता की जायेगी।

इसे भी पढ़ें: अपने समाज की सियासत करने वाले नेता उत्तर प्रदेश चुनावों से पहले तोलमोल करने में जुटे

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी, नगरायुक्त मनीष बंसल, अपर जिलाधिकारी प्रषासन मदन सिंह गब्रयाल, नगर मजिस्टेट एसके सिंह, अपर नगरायुक्त श्रद्धा शाण्डिलयान, सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी गजेन्द्र सिंह, नगर पालिका व नगर पंचायतो के अधिषासी अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी विकास नरेष कुमार व सफाईकर्मी आदि उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

Vladimir Putin के आदेश से Nestle Russia और Auchan का प्रबंधन रूसी कंपनी को मिला

Tirupati Laddu Prasadam: मिलावटी घी मामले में ED ने सुकृति फूड्स के मालिक कैलाश चंद मंगला को पकड़ा

7.8 करोड़ से ज्यादा ITR दाखिल, Income Tax Refund बढ़कर 2.20 लाख करोड़ के पार पहुंचा

TMC चुनाव चिह्न विवाद पर BJP का हमला, Rahul Gandhi को याद दिलाया सरकारों को गिराने का इतिहास