ओलंपिक में सिल्‍वर मेडल जीतने वाले रवि दहिया को राष्‍ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि कुमार दहिया को बधाई दी और कांस्य पदक से चूकने वाले दीपक पूनिया का हौसला बढ़ाया। दहिया गुरूवार को ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय पहलवान बन गये। उन्हें पुरूष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा के फाइनल में मौजूदा विश्व चैम्पियन जावुर युवेगेव से 4-7 की हार मिली। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘भारत को रवि दहिया के तोक्यो ओलंपिक 2020 में रजत पदक जीतने पर गर्व है। आपने बहुत मुश्किल स्थिति में पहुंचने के बावजूद मुकाबलों में वापसी की और जीत हासिल की। सच्चे चैम्पियन की तरह आपने अपनी अंदरूनी ताकत का नजारा पेश किया। शानदार जीत और भारत को गौरवान्वित करने के लिये बधाई। ’’

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat पर खूबसूरत लुक के लिए ट्राई करें ये 4 Kada Payal Designs

Rahul Gandhi पर CM Yogi का तीखा हमला, हामिद अंसारी के बयान पर भी उठाए सवाल

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक के मसौदे का कर्मचारी यूनियन ने किया विरोध

Asian Games TT: भारतीय महिला टीम ने Singapore को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से दी मात