राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द शिमला पहुंचे मुख्यमंत्री व विधान सभा अध्यक्ष ने किया स्वागत।

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 16, 2021

शिमला     भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द आज शिमला पहुंचे। अनाडेल हेलीपैड पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने उतरने पर उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि राष्ट्रपति 17 दिसंबर 2021 को हिमाचल प्रदेश विधान सभा में हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्णिम जयंती वर्ष 2021 के उपलक्ष पर आयोजित एक दिवसीय विशेष सत्र को सम्बोधित करने वाले राम नाथ कोविन्द भारत के तीसरे राष्ट्रपति होगें।

 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द प्रदेश के चार-दिवसीय दौरे पर आज शिमला पहुंचे

 

इससे पूर्व वर्ष 2003 में डॉ0 ऐ0 पी0 जे0 अब्दुल कलाम तथा वर्ष 2014 प्रणब मुखर्जी हिमाचल प्रदेश विधान सभा का सत्र सम्बोधित कर चुके है। राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद 17 सितंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होंगे। 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश भारतीय गणराज्य का 18वां राज्य बना था व प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। प्रदेशवासी इस स्वर्णिम वर्ष को संपूर्ण उल्लास और धूमधाम के साथ मना रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें: विधान सभा सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री विधान सभा अध्यक्ष के साथ तैयारियों का लिया जायजा

 

 

प्रदेश सरकार प्रचार-प्रसार के माध्यम से कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इसी कड़ी में पूर्ण राज्यत्व के स्वर्णिम वर्ष 2021 के उपलक्ष्य पर 51 विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। इसमें से विधानसभा में एक दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन भी शामिल है। एक दिवसीय विशेष सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. यशवंत सिंह परमार से लेकर अब तक के मुख्यमंत्री व महान विभूतियों जिन्होंने एक-एक ईंट लगाकर हिमाचल को संजोया है, उन्हें याद किया जाएगा। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए राष्ट्रपति को कोई भी फूल, शॉल, टोपी या अन्य उपहार भेंट किए जाने पर रोक रहेगी।

 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द शिमला पहुंचे मुख्यमंत्री व विधान सभा अध्यक्ष ने किया स्वागत।

 

राष्ट्रपति का काफिला अनाडेल केनेडी चौक होते हुए होटल ओबरॉय सेसिल पहुंचा। उनका रात्रि ठहराव यहीं होटल ओबरॉय सेसिल में है। इस होटल में केवल राष्ट्रपति, उनके संबंधी और उनका स्टाफ ठहरा हुआ है। राष्ट्रपति के चार दिवसीय शिमला दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियों समेत डेढ़ हजार पुलिस जवान सुरक्षा में मुस्तैद हैं। हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति 17 सितंबर शुक्रवार को 11 से 12 बजे के बीच विधानसभा का विशेष सत्र संबोधित करेंगे।

राष्ट्रपति का शेडयूल  

17 सितंबर    11 बजे से 12 बजे के बीच विधानसभा में संबोधित करेंगे।

18 सितंबर    भारतीय लेखा परीक्षा अकादमी में प्रशिक्षु अधिकारियों के विदाई समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

19 सितंबर    शिमला से नई दिल्ली लौटेंगे राष्ट्रपति।

प्रमुख खबरें

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut

चोट से Asian Games से चूके Neeraj Chopra, बोले- झटके को स्वीकार कर वापसी पर ध्यान देना जरूरी

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार