हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक जताया और कहा कि उनका राजनीतिक करियर लोगों की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सिंह (87) का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार की सुबह निधन हो गया।

इसे भी पढ़ें: सेना प्रमुख जनरल नरवणे की इटली यात्रा शुरू, जानिए क्‍या है मकसद?

कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘वीरभद्र सिंह के निधन की खबर सुन कर दुखी हूं। छह दशक के उनके राजनीतिक करियर में मुख्यमंत्री और सांसद के तौर पर उनकी भूमिकाएं हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता जाहिर करती हैं। परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदनाएं।

प्रमुख खबरें

OpenAI CEO Sam Altman का धन्यवाद या खतरे की घंटी? Tech Jobs के Future पर उठे सवाल

KKR का Electric Bus सेक्टर में बड़ा दांव, 31 करोड़ डॉलर के Investment से बदलेगी तस्वीर

R Ashwin ने अचानक Retirement पर तोड़ी चुप्पी, Team India और Gambhir को लेकर खोले कई राज।

Africa Cup में मचा बवाल, मैदान छोड़ने पर Senegal से छिना खिताब, Morocco बना नया Champion