सेना प्रमुख जनरल नरवणे की इटली यात्रा शुरू, जानिए क्‍या है मकसद?

Army chief to inaugurate memorial for Indian soldiers in Italy during visit

अधिकारियों ने बताया कि सेना प्रमुख रोम में इटली की सेना के प्रमुख और रक्षा प्रमुख के साथ महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। उनका प्रसिद्ध कैसिनो शहर में भारतीय सेना के एक स्मारक का उद्घाटन करने का भी कार्यक्रम है।

नयी दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने द्विपक्षीय सामरिक सहयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से इटली की दो दिवसीय यात्रा बुधवार को शुरू की। जनरल नरवणे दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण के तहत ब्रिटेन से इटली पहुंचे। सेना ने ट्वीट किया, ‘‘जनरल एम एम नरवणे दो दिवसीय यात्रा पर इटली पहुंचे। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सामरिक तथा रक्षा सहयोग और मजबूत करना है।’’

इसे भी पढ़ें: क्या हर्षवर्धन को बलि का बकरा बनाकर अपना पल्ला झाड़ लेंगे प्रधानमंत्री मोदी: कांग्रेस

अधिकारियों ने बताया कि सेना प्रमुख रोम में इटली की सेना के प्रमुख और रक्षा प्रमुख के साथ महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। उनका प्रसिद्ध कैसिनो शहर में भारतीय सेना के एक स्मारक का उद्घाटन करने का भी कार्यक्रम है। यह स्मारक उन भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया गया है जिन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अपनी जान गंवा दी थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़