राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2019

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को जानेमाने बांसुरी वादक राजेंद्र प्रसन्ना, कथक नृत्यांगना शोभा कौसर, लोक गायक अनवर खान मांगनियार और ओडिशी नृत्यांगना सुजाता मोहपात्रा को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों से सम्मानित किया। राष्ट्रपति कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में 2017 के लिए पांच श्रेणियों में कुल 42 कलाकारों को पुरस्कृत किया। उन्होंने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में योगदान के लिए उमाकांत और रमाकांत गुंदेचा को संयुक्त रूप से सम्मानित किया।

 

संगीत के क्षेत्र में हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक ललित जे राव, तबला वादक योगेश सामसी, बांसुरी और शहनाई वादक राजेंद्र प्रसन्ना, कर्नाटक संगीत से जुड़ी एम एस शीला, कर्नाटक वीणा वादक सुमा सुधींद्, कर्नाटक मृदंगम वादक तिरुवरुर वैद्यनाथन, कर्नाटक बांसुरी वादक शशांक सुब्रमण्यम, सुगम संगीत के लिए मधुरानी और हैमंती शुक्ला और गुरबानी के लिए गुरनाम सिंह को सम्मानित किया गया। नृत्य के क्षेत्र में योगदान के लिए कुल नौ कलाकारों को पुरस्कृत किया गया।

 

यह भी पढ़ें: वाड्रा को ED के समन मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

 

भारतनाट्यम के लिए रमा वैद्यनाथन, कथक के लिए शोभा कौसर, कथकली के लिए एम सुब्रमण्यम नंबूदिरी, मणिपुरी नृत्य के लिए आई एन ओइनम ओंगबी धोनी देवी, कुचीपुड़ी के लिए दीपिका रेड्डी, सतत्रिया के लिए रामकृष्णा तालुकदार, छऊ के लिए जन्मेजय साइबाबू तथा संगीतकार अशित देसाई को यह सम्मान दिया गया। जन्मेजय साइबाबू ने समारोह से इतर पीटीआई से कहा कि 47 साल के सतत संघर्ष के बाद यह सम्मान मिलना खुशी की बात है।

 

प्रमुख खबरें

भारत के हिस्से पर सरकार की प्रतिबद्धता, PoK पर जयशंकर का बयान सुनकर टेंशन में आ जाएगा पाकिस्तान

पीरियड ड्रामा फिल्में ज्यादा क्यों करती है अदिति राव हैदरी, हीरामंडी का हिस्सा कैसे बनी, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

तीसरे चरण में महाराष्ट्र में 11 सीटों पर 61.44 प्रतिशत मतदान, कोल्हापुर सीट पर सबसे अधिक, बारामती में सबसे कम

मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की बात होती है, Mandi में बोले JP Nadda, आज दुश्मनों के घर में घुसकर मारती है हमारी सेना