राष्ट्रपति चुनाव: राजग की उम्मीदवार मुर्मू आज मुंबई में विधायकों, सांसदों से करेंगी मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2022

मुंबई। राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन के सांसदों तथा विधायकों से मुलाकात कर उनका समर्थन मांगेंगी। सूत्रों ने बताया कि एक उपनगरीय होटल में मुर्मू की सांसदों और विधायकों के साथ बैठक होगी। बैठक से पहले सांसदों तथा विधायकों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई में हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करेंगे।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav