प्रधानमंत्री मोदी प्रचार के लिए 20 या जितनी बार भी चाहें बंगाल आ सकते हैं: तृणमूल कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2021

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने के वास्ते ‘‘20 या इससे अधिक बार भी आने के लिए’’ स्वतंत्र है और वह यहां आकर तृणमूल कांग्रेस के शासन में हुए विकास को देखें और उनकी तुलना भाजपा शासित राज्यों के साथ करें। पश्चिम बंगाल के मंत्री एवं पार्टी के प्रवक्ता ब्रत्य बसु ने संवाददाताओं से कहा कि मोदी जितनी बार चाहें उतनी बार, 20या उससे भी अधिक बार बैठकें करने आना चाहें तो उनका स्वागत हैं, वे यहां आ कर देखें कि कैसे बंगाल ने विकास के पैमाने पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को पीछे छोड़ दिया है।

इसे भी पढ़ें: अजय देवगन की कार को रोकने वाले शख्स गिरफ्तार, एक्टर को सुनाई थी खरी-खोटी

भाजपा से सूत्रों ने बताया कि एक माह से ज्यादा वक्त तक चलने वाले आठ चरण के चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री का कई रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम हैं। उनके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा अन्य नेताओं का भी अनेक सभाएं करने का कार्यक्रम है। बसु की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने मशहूर अभिनेता स्यांतिक बंदोपाध्याय के पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार