पश्चिम बंगाल में सड़क हादसे में 14 बारातियों की मौत पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2021

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में बारातियों को ले जा रहे तीन वाहनों और पत्थर लदे एक ट्रक में टक्कर होने से चार बच्चों सहित 14 बारातियों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा धुपगुड़ी ब्लॉक के जलढाका इलाके में मंगलवार रात को हुआ। उन्होंने बताया कि बारातियों की कार सड़क पर वाहनों के लिए निर्धारित मार्ग के बजाय विपरीत दिशा से धुपगुड़ी की ओर जा रही थी और घने कोहरे की वजह से यह टक्कर हुई।

इसे भी पढ़ें: भारत ने भूटान और मालदीव को कोविड-19 के टीके की पहली खेप भेजी

हमारे स्थानीय विधायक सौरभ चक्रवर्ती वहीं पर हैं और मंत्री अरूप बिस्वास भी वहां जा रहे हैं।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सड़क हादसे में हुई मौतों पर शोक जताया तथा मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रूपये के मुआवजे की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रूपये और घायलों को 50 हजार रूपये की आर्थिक मदद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दी जाएगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल हुए 10 लोगों को जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

Raksha Bandhan 2026 पर भाई को न बांधें ये 4 तरह की Rakhi, जानें Shubh Muhurat और Vastu के जरूरी नियम

Career Tips: कोडिंग की जरूरत नहीं, Prompt Engineering में महारत हासिल कर पाएं High Salary Job

Shehbaz Sharif सरकार की बढ़ेगी मुश्किल? Imran Khan को अस्पताल न भेजने पर PTI ने फिर खटखटाया SC का दरवाजा

UPSC 2025 Selection: OBC Creamy Layer नियमों पर Supreme Court में Special Bench के गठन की तैयारी