प्रधानमंत्री ने सतीश गुजराल के निधन पर शोक व्यक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर कलाकार एवं वास्तुकार सतीश गुजराल के निधन पर शुक्रवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता ने उन्हें प्रतिकूल परिस्थितयों से उबरने में मदद की। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि सतीश गुजराल बहुमुखी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे। वे अपनी रचनात्मकता और दृढ़ प्रतिबद्धता के कारण सम्मान पाते थे, जिसने उन्हें प्रतिकूल परिस्थितयों से उबरने में मदद दी।

उन्होंने कहा कि गुजराल की बौद्धिक जिज्ञासा उन्हें काफी आगे ले गई। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ उनके निधन से दुखी हूं। ओम शांति।’’ गौरतलब है कि गुजराल का गुरुवार को यहां निधन हो गया था। वह 94 वर्ष के थे।

प्रमुख खबरें

माकपा के खिलाफ व्हाट्सऐप संदेश के लिए आईयूएमएल कार्यकर्ता पर मामला दर्ज

Tamil Nadu में कांग्रेस नेता का अधजला शव बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच

Punjab के फिरोजपुर में बेअदबी के आरोप में 19 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या

Ghaziabad में टाटा स्टील्स के कर्मचारी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस