तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर PM Modi को आया ओमान के सुल्तान का फोन कॉल,

By अभिनय आकाश | Jun 11, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने मंगलवार को दोनों देशों के लाभ के लिए द्विपक्षीय साझेदारी को और गहरा और मजबूत करने का संकल्प लिया। ओमान के सुल्तान ने आम चुनावों के बाद तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधान मंत्री के रूप में उनकी पुनः नियुक्ति पर बधाई देने के लिए मोदी को टेलीफोन किया। विदेश मंत्रालय ने बातचीत के बारे में एक रीडआउट में कहा कि दोनों नेताओं ने दोनों देशों के पारस्परिक लाभ के लिए भारत-ओमान साझेदारी को और गहरा और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।

इसे भी पढ़ें: मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 28 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज : ADR Report

बातचीत की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने कहा, व्यापार समझौते से संबंधित सभी तकनीकी मुद्दे सुलझा लिए गए हैं और दोनों पक्षों के राजनीतिक नेतृत्व के समर्थन के कारण चर्चा में तेजी से प्रगति हुई है। भारत की ऊर्जा सुरक्षा में मदद मिलने और विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के अलावा उर्वरकों की सस्ती आपूर्ति सुनिश्चित होने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

सरकार ने ECMS के 31 नए विनिर्माण प्रस्तावों को ₹7,877 करोड़ की मंजूरी दी

Tata Power और IIT Bombay ने उन्नत स्वच्छ ऊर्जा पर मास्टर रिसर्च समझौता किया

Bain Capital ने Embassy REIT की 5.64% हिस्सेदारी 2,325 करोड़ रुपये में बेची

Afghanistan-India संबंधों से दोनों देशों को मिलेगा लाभ, दूतावास में बोले नूर अहमद नूर