PM Modi और ओडिशा के मुख्यमंत्री पटनायक एक ही सिक्के के दो पहलू : Jairam Ramesh

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2024

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बीजू जनता दल (बीजद) पर मिलीभगत का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव-प्रचार अभियान के लिए ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह शनिवार को ओडिशा में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा और बीजद पर निशाना साधते हुए रमेश ने कहा कि ओडिशा सरकार ने संसद में कई मौकों पर मोदी सरकार को बचाया है। 

इसे भी पढ़ें: Andhra Pradesh : प्रधानमंत्री मोदी देश को बांटने के लिए उठा रहे हैं हिंदू-मुस्लिम मुद्दा : Mallikarjun Kharge

बीजद ने भाजपा नेता अश्विनी वैष्णव को राज्यसभा का सदस्य बनाने के लिए भी समर्थन दिया जिनके पास निर्वाचित होने के लिए पर्याप्त भाजपा विधायकों की संख्या नहीं थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ बदले में मोदी सरकार ने बीजद को ईडी-सीबीआई की पूछताछ और छापों से बचा रखा है, जो आम तौर पर विपक्षी दलों के साथ होता है। साथ ही राजभवन द्वारा कोई हस्तक्षेप नहीं किया जाता है। क्या प्रधानमंत्री बीजद के साथ अपनी पार्टी के जुड़ाव को स्पष्ट करेंगे? यह शादी है या साझेदारी?’’ उन्होंने कहा,‘‘ क्या प्रधानमंत्री अपनी पार्टी को विपक्ष में बिठाकर और सत्तारूढ़ बीजद के साथ मिलकर राज्य के लोगों को गुमराह करने के लिए माफ़ी मांगेंगे? कांग्रेस नेता ने पिछले साल बालासोर ट्रेन दुर्घटना का भी जिक्र करते हुए सरकार पर उसके बाद कोई सुधारात्मक कदम न उठाने का आरोप लगाया।

प्रमुख खबरें

Sanjay Raut का PM Modi पर हमला, बोले- Donald Trump से नहीं, विपक्ष से करें बात

US Sanctions के बीच Reliance की बड़ी चाल, कई साल बाद Iran से खरीदा 50 लाख बैरल कच्चा तेल

रूसी इलाके में इजरायल ने दागी मिसाइल? तगड़ा जवाब आया

सिर्फ Step Count नहीं, अब आपकी Health का पूरा ख्याल रखेंगी ये Smartwatches, देखें List