प्रधानमंत्री मोदी फरवरी में मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे: फडणवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2025

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 से 23 फरवरी को यहां आयोजित होने वाले 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

दुनिया भर के मराठी साहित्यकारों का यह वार्षिक सम्मेलन आखिरी बार 1954 में दिल्ली में आयोजित किया गया था और उस समय प्रख्यात संस्कृत विद्वान लक्ष्मण शास्त्री जोशी सम्मेलन के अध्यक्ष थे।

सम्मेलन का उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने किया था। लेखिका और लोक संस्कृति शोधकर्ता तारा भवालकर को सम्मेलन के 98वें संस्करण का अध्यक्ष चुना गया है, जो इस पद पर आसीन होने वाली छठी महिला हैं।

सम्मेलन की अवधि के दौरान तालकटोरा स्टेडियम का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज साहित्य नगरी रखा जाएगा तथा जिस सभागार में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, उसका नाम बाबासाहेब आंबेडकर के नाम पर रखा जाएगा।

सम्मेलन में 5,000 से अधिक साहित्य प्रेमियों के भाग लेने की उम्मीद है।सम्मेलन स्थल के दो प्रवेश द्वारों का नाम लोकमान्य तिलक और यशवंतराव चव्हाण के नाम पर रखा जाएगा।

प्रमुख खबरें

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल

US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, 11 पैसे टूटकर 95.73 पर बंद

विद्या भारती का राष्ट्रव्यापी अभियान, 25 सितंबर को 25 हजार जगहों पर होगा Vande Mataram का सामूहिक गायन

Varshini Venkat: चेन्नई में टीवी अभिनेत्री कारोबारी से 5.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार