By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को यहां चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का उद्घाटन करेंगे। उधमपुर स्थित वायुसेना स्टेशन पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री चिनाब नदी पर बने पुल का उद्घाटन करने के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना हुए। प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।