लोकसभा चुनाव के दौरान रिलीज होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2019

मुंबई। अभिनेता विवेक ओबेरॉय की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म 12 अप्रैल को देशभर में रिलीज होगी। फिल्म का नाम  पीएम नरेंद्र मोदी  है। इसका निर्देशन उमंग कुमार ने किया है। उमंग कुमार इससे पहले  मैरीकॉम  तथा  सरबजीत  का भी निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म निर्माताओं की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि फिल्म की शूटिंग जनवरी के आखिरी दिनों में गुजरात में शुरू की गई थी। फिलहाल मुंबई में इसके आखिरी हिस्से की शूटिंग चल रही है।

फिल्म के निर्देशक उमंग कुमार ने कहा कि  पीएम नरेंद्र मोदी  नरेंद्र दामोदरदास मोदी की गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी विनम्र शुरुआत से लेकर 2014 में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किये जाने तक के सफर पर आधारित है।

इसे भी पढ़ें: जब सलमान के लिए ऐश्वर्या ने छोड़ा अपना घर

फिल्म में दर्शन कुमार, बोमन ईरानी, मनोज जोशी, प्रशांत नारायणन, जरीना वहाब तथा बरखा बिष्ट सेनगुप्ता भी अभिनय करती नजर आएंगी।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow