पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नेशनल असेंबली भंग करने की राष्ट्रपति से आज करेंगे सिफारिश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2023

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ देश में अगले आम चुनाव का मार्ग प्रशस्त करने के लिए राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से नेशनल असेंबली भंग करने की बुधवार को औपचारिक सिफारिश करेंगे। संसद के निचले सदन का पांच साल का कार्यकाल 12 अगस्त को समाप्त होगा। शरीफ ने इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंगलवार को कहा था, ‘‘मौजूदा सरकार का कार्यकाल पूरा होने पर मैं नेशनल असेंबली भंग करने के लिए राष्ट्रपति को बुधवार को पत्र लिखूंगा और इसकी सिफारिश करूंगा। इसके बाद एक अंतरिम सरकार सत्ता संभालेगी।’’

इसे भी पढ़ें: Ukraine War: G-20 समिट में यूक्रेन युद्ध मुख्य विषयों में शामिल, समिट से पहले अमेरिका का बड़ा बयान

‘डॉन’ अखबार की खबर के अनुसार, संघीय मंत्रिमंडल की एक अंतिम बैठक भी की जाएगी, जिसमें प्रधानमंत्री पिछले साल अप्रैल के बाद से किए गए अपनी सरकार के कार्यों का विवरण देंगे। ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार, नेशनल असेंबली का विदाई सत्र दोपहर दो बजे आयोजित किया जाएगा और इस दौरान प्रधानमंत्री असेंबली को संबोधित करेंगे। कैबिनेट बैठक और विदाई सत्र के बाद प्रधानमंत्री असेंबली को भंग करने की सिफारिश राष्ट्रपति को पेश कर सकते हैं। इसके साथ ही वह कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्ति के संबंध में अंतिम दौर की बातचीत के लिए विपक्षी नेता राजा रियाज से भी मिल सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Putrada Ekadashi 2026: व्रत पारण के बिना नहीं मिलता फल, नोट करें Shubh Muhurat और पारण की सही विधि

West Champaran में बेकाबू बस की टक्कर से 5 की मौत, कार्यक्रम में मची भगदड़

Vande Mataram Controversy | BJP का कांग्रेस पर बड़ा हमला! वंदे मातरम् को लेकर तुष्टिकरण का आरोप, कहा- संसद और संविधान से ऊपर नहीं CWC

मेरा काम ट्रॉफी जीतना है, व्यूज-लाइक्स नहीं: आलोचना पर Gautam Gambhir का करारा जवाब