प्रधानमंत्री पहुंचे शीशगंज गुरुद्वारा, गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नौवें सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व (जन्म उत्सव) पर राजधानी दिल्ली स्थित शीशगंज गुरुद्वारा पहुंचे और माथा टेककर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, मोदी जिस समयगुरुद्वारा गए, उस समय सड़कों पर किसी तरह का पुलिस बंदोबस्त नहीं किया गया था और आम लोगों की सुविधा को देखते हुए ना ही अवरोधक लगाए गए थे। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘श्री गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के विशेष अवसर पर मैं उन्हें नमन करता हूं।

इसे भी पढ़ें: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मदद का दिया प्रस्ताव

इस सिलसिले में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति की पिछले दिनों एक बैठक भी हुई थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा था कि गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाशोत्सव का अवसर एक राष्ट्रीय कर्तव्य है।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश