मोदी शुक्रवार को जाएंगे केदरनाथ, आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2021

देहरादून|  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच केदारनाथ धाम जाएंगे जहां वे आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। केदारनाथ में शंकराचार्य की 12 फीट लंबी और 35 टन वजन वाली प्रतिमा लगाई गई है।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर शाह के साथ भाजपा नेताओं ने की बैठक

प्रधानमंत्री के आगमन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ का दौरा किया था। इस दौरान, उन्होंने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग कर रहे तीर्थ पुरोहितों और पंडा समाज के प्रतिनिधियों से भी वार्ता की।

धामी ने कहा कि सभी प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के आगमन से पहले तैयारियां देखने आए थे और सभी तैयारियां बेहतर हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की बाबा केदार के प्रति विशेष आस्था और श्रद्धा है और उनका उत्तराखंड को दुनिया की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर विकसित करने का विजन है जहां पूरी दुनिया के लोग आध्यात्मिक शांति के लिए आएंगे।

धामी ने कहा, आधुनिक इतिहास में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। सरस्वती घाट और आस्था पथ के निर्माण जैसे पहले चरण के काम हो चुके हैं जबकि दूसरे चरण के काम शुरू हो रहे हैं। धामी ने कहा कि मोदी के इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा और देशभर के शिवालय, ज्योर्तिलिंग, शंकराचार्य के मठ इस दौरान केदारनाथ से सीधे जुड़े रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की

प्रमुख खबरें

Women T20 WC: सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने को भारत को हर हाल में दिखाना होगा दम

Stranger Things की सुपरहिट जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, Netflix पर साथ दिखेंगे Millie Bobby Brown-David Harbour

4 साल बाद Nitish से मिले RCP Singh, क्या JD(U) में होगी उनकी वापसी?

Pakistan में असली vs नकली कश्मीरी पर जंग, PoK के PM और रक्षा मंत्री Khawaja Asif आपस में भिड़े