Big Boss विनर Prince Narula ने Yuvika से तलाक की अटकलों पर लगाया फुल स्टॉप, बोले- 'हम अलग नहीं हो रहे'

By एकता | Jan 26, 2026

हाल ही में अपनी बेटी 'एक्लीन' के माता-पिता बने प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादीशुदा जिंदगी पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की अटकलें तब तेज हो गईं, जब कुछ मौकों पर दोनों को साथ नहीं देखा गया। अब प्रिंस नरूला ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए अपनी चुप्पी तोड़ी है और साफ किया है कि उनके बीच सब कुछ ठीक है।

इसे भी पढ़ें: Govinda के Extra-Marital Affair पर पत्नी Sunita का फूटा गुस्सा, बोलीं- 'स्ट्रगलर्स को चाहिए Sugar Daddy'

बेटी के आने के बाद बदला नजरिया

प्रिंस ने बताया कि बेटी एक्लीन के आने के बाद उनकी और युविका की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। अब उनकी प्राथमिकताएं बदल चुकी हैं और वे पहले से ज्यादा शांत हो गए हैं। प्रिंस ने साझा किया, 'अब मैं काम खत्म होते ही पहली फ्लाइट पकड़कर घर भागना चाहता हूं। हम अब छोटी-छोटी बातों पर नहीं झगड़ते क्योंकि हमारी पूरी दुनिया अब हमारी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है। वह हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी है और उसी की वजह से मैं और युविका अब साथ में ज्यादा वक्त बिता पाते हैं।'

क्यों शुरू हुई थीं अफवाहें?

प्रिंस और युविका की शादी में दरार की खबरें तब उड़ीं जब युविका, प्रिंस के जन्मदिन के जश्न में नजर नहीं आईं। इसके बाद प्रिंस के एक रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट ने आग में घी डालने का काम किया। उन्होंने लिखा था, 'कुछ लोग व्लॉग्स में झूठ बोलकर सच्चे बन जाते हैं और कुछ चुप रहकर गलत साबित हो जाते हैं। इस जमाने में रिश्तों से ज्यादा व्लॉग्स जरूरी हैं।'

प्रशंसकों ने इसे युविका पर सीधा तंज माना था। इसके बाद बेटी के दो महीने पूरे होने पर दोनों के अलग-अलग पोस्ट ने भी लोगों को हैरान किया।

इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस Mouni Roy के साथ Karnal में शर्मनाक हरकत, बोलीं- 'दादा की उम्र वालों ने की बदतमीजी'

लोहड़ी सेलिब्रेशन के साथ खत्म किया विवाद

तमाम अटकलों के बीच, प्रिंस नरूला ने हाल ही में लोहड़ी सेलिब्रेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में प्रिंस, युविका और उनकी नन्ही बेटी एक साथ खुश नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी शादीशुदा जिंदगी की नींव आज भी मजबूत है। बता दें कि 'बिग बॉस 9' में मिले इस जोड़े ने अक्टूबर 2018 में शादी की थी और 2024 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया।

प्रमुख खबरें

Rotterdam Port Authority के साथ भारत में कार्गो प्रक्रिया होगी डिजिटल, बोले Piyush Goyal

Tummadihatti Barrage विवाद सुलझाने Devendra Fadnavis से मिलेंगे Telangana CM Revanth Reddy

Nahid Rana चोटिल होकर West Indies के खिलाफ Test Series से हो सकते हैं बाहर

Lockie Ferguson और Matt Henry चोट के कारण तीसरे टी20 से बाहर, कीवी टीम में बदलाव