मस्जिद हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने न्यूजीलैंड जाएंगे प्रिंस विलियम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2019

लंदन। केंसिंग्टन पैलेस ने कहा है कि ब्रिटेन के प्रिंस विलियम क्राइस्टचर्च मस्जिद हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए न्यूजीलैंड जाएंगे। पैलेस ने बुधवार को जारी बयान में कहा है कि न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न के आग्रह पर प्रिंस विलियम अपनी दादी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ओर से अप्रैल के आखिर में वहां जाएंगे।

पैलेस ने कहा कि वह हमले में जीवित बचे लोगों और अन्य पीड़ित व्यक्तियों से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा शुरू होने से पहले और ब्यौरा जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों पर 15 मार्च को हुये हमलों में 50 लोग मारे गये थे।

इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड मस्जिद हमले की हॉलीवुड स्टार्स ने की कड़ी निंदा

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह