ब्रिटेन के दोनों राजकुमार, प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी के रास्ते होंगे अलग

both-prince-prince-william-and-prince-harry-will-be-separated
[email protected] । Feb 18 2019 12:22PM

यह अप्रैल या मई में अंजाम पा सकता है। अब तक दोनों राजकुमार को संयुक्त राजघराने के रूप में जाना जाता था लेकिन अब वे अपने लिए अधिक विशिष्ट भूमिकाओं का निर्माण करेंगे।

लंदन। ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और हैरी को एक दूसरे के बेहद करीबी माना जाता था लेकिन अब दोनों अपने रास्ते अलग करने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों ने अपने शाही कर्तव्यों और परमार्थ कार्यों के निर्वहन के लिए स्वतंत्र रास्ते अपनाने की कोशिश कर रहें हैं। ‘संडे टाइम्स’ के अनुसार दरबारियों को उम्मीद है कि औपचारिक रूप से स्टाफ अलग होने से दोनों भाइयों और केट मिडलटन और मेगन मर्केल के बीच हालिया तनाव कम हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति ट्रप कर सकते हैं राष्ट्रीय आपातकाल पर वीटो का इस्तेमाल

उम्मीद की जा रही है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पोते राजकुमार हैरी के पहले बच्चे के जन्म से दोनों के अलग-अलग ‘दरबार’ बन जाएंगे। यह अप्रैल या मई में अंजाम पा सकता है। अब तक दोनों राजकुमार को संयुक्त राजघराने के रूप में जाना जाता था लेकिन अब वे अपने लिए अधिक विशिष्ट भूमिकाओं का निर्माण करेंगे।

यह भी पढ़ें- इजराइल, फलस्तीन ने की पुलवामा हमले की निन्दा और हमले को ‘‘घृणित’’ करार दिया

दोनों भाइयों के स्टाफ और संचार टीम अलग होंगे। यह कदम उनके परमार्थ कार्यों और शाही कर्तव्यों में स्वतंत्र मार्ग अपनाने में मददगार होगा। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़