By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2025
बिहार के बक्सर जिले में एक विचाराधीन कैदी की बीमारी के बाद मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार मृतक की पहचान 60 वर्षीय राजकुमार गोंड के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि कैदी ने मंगलवार सुबह केंद्रीय कारागार में अचानक सीने में दर्द होने की शिकायत की थी।
अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक उपचार के लिए कैदी को जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर सदर अस्पताल भेज दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि गोंड मई से न्यायिक हिरासत में था, उस पर अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप था। अधिकारियों ने कहा कि गोंड के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।