टीम इंडिया को लगा झटका, इस खिलाड़ी की चोट से बढ़ी टेंशन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2020

क्राइस्टचर्च। युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव ने बायें पांव में सूजन के कारण गुरुवार को अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया जिससे न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच से पूर्व भारतीय टीम प्रबंधन की चिंताएं बढ़ गयी है। सूत्रों के अनुसार साव के खून की जांच की जाएगी जिससे सूजन के कारणों का पता लगाया जा सके। 

चिकित्सा रिपोर्ट के आधार पर उनके दूसरे टेस्ट मैच में खेलने के बारे में फैसला शुक्रवार को अभ्यास सत्र के दौरान किया जाएगा। अगर साव बल्लेबाजी करते हुए असहज महसूस करते हैं तो उन्हें अंतिम एकादश में नहीं रखा जाएगा। शुभमान गिल ने गुरुवार को नेट पर अच्छा समय बिताया और साव के फिट नहीं हो पाने पर उन्हें मयंक अग्रवाल के साथ पारी का आगाज करने के लिये कहा जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: 16 साल की शेफाली वर्मा ने मचाया टी20 विश्व कप में धमाल, स्मृति मंधाना ने की तारीफ

मुख्य कोच रवि शास्त्री ने गुरुवार को नेट्स पर गिल पर अतिरिक्त ध्यान दिया। इस बीच उन्होंने इस युवा बल्लेबाज को फुटवर्क को लेकर कुछ टिप्स भी दिये। साव पहले टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये थे तथा 16 और 14 रन ही बना पाये थे। 

प्रमुख खबरें

LPU Phagwara: सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की अफवाह के बाद छात्रों का उग्र प्रदर्शन

Mumbai में विसर्जन शोभायात्रा के दौरान 107.8 डेसीबल पहुंचा ध्वनि स्तर, Awaaz Foundation ने उठाए सवाल

BJP अध्यक्ष Nitin Nabin का दो दिवसीय West Bengal दौरा, संगठनात्मक बैठकों में लेंगे हिस्सा

Edible Oil: आयात शुल्क में कटौती से खाद्य तेल-तिलहन के दाम घटे, सरसों रही मजबूत