दिल्ली में आज से शराब की निजी दुकानें भी खुलेंगी, आबकारी विभाग ने दी अनुमति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के 66 निजी शराब दुकानों को खोले जाने की मंजूरी दे दी लेकिन इन दुकानों के मालिकों से सम-विषम नियम का पालन करने के लिए कहा है। अधिकारी ने बताया कि 66 निजी शराब की दुकानों ने सरकारी आदेशों का अनुपालन किया है।

इसे भी पढ़ें: शराब पर 70 प्रतिशत ‘विशेष कोरोना शुल्क’वसूलना जारी रखेगी दिल्ली सरकार

इन्हें सुबह नौ बजे से शाम छह बजकर 30 मिनट तक खोले जाने की अनुमति है। सरकार के आदेश के अनुसार, हालांकि जो शराब की दुकानें मॉल मे हैं, वे अभी बंद रहेंगी।दिल्ली में 864 शराब की दुकानें हैं, जिनमें से 475 सरकारी हैं। वहीं 389 निजी दुकानें हैं, इनमें से 150 मॉल में स्थित हैं और उन्हें 31 मई तक खोले जाने की अनुमति नहीं है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा