Priyanka Chahar Choudhary का चंडीगढ़ में हुआ ग्रैंड वेलकम, Ankit Gupta ने अपने हाथों से किया अभिनेत्री का मुँह मीठा

By एकता | Feb 26, 2023

बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के बीच एक जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया गया। प्रियंका और अंकित की केमिस्ट्री ने उन्हें बी-टाउन में सबसे चर्चित जोड़ियों में जगह दी। बिग बॉस ख़त्म होने बाद भी दोनों अपनी इस केमिस्ट्री की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। दर्शक और फैंस प्रियंकित को फिर से साथ में काम करता देखने के लिए बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि प्रियंका मुंबई से चंडीगढ़ पहुंच गयी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री किसी प्रोजेक्ट के लिए पंजाब गई हैं।

प्रियंका चाहर चौधरी रविवार दोपहर चंडीगढ़ पहुंची, जहाँ एयरपोर्ट पर उनका ग्रैंड वेलकम किया गया। इसके बाद अंकित गुप्ता से उनकी मुलाकात हुई। अभिनेता ने प्रियंका के वेलकम के लिए चंडीगढ़ में खास बंदोबस्त किए हुए थे। अभिनेत्री के चंडीगढ़ पहुंचते ही अंकित गुप्ता ने उन्हें गले से लगा लिया और फिर दोनों ने मीडिया के सामने केक काटा और एक दूसरे को खिलाते नजर आए। इस दौरान के कुछ वीडियो पैपराजी द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं, जो काफी वायरल हो रहे हैं। वीडियो में, प्रियंका और अंकित को गले लगते देखा जा सकता है। वहीं एक दूसरे वीडियो में दोनों केक काटते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों अपने नए प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ETimes TV (@etimes_tv)

इसे भी पढ़ें: Urvashi Rautela ने पेरिस में मनाया अपना 29वां जन्मदिन, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो, सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

प्रियंकित का वीडियो देखकर ख़ुशी से झूमे फैंस

प्रियंका और अंकित को साथ में देखकर उनके फैंस पागल हो गए हैं। फैंस दोनों के वायरल वीडियो पर जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं कमेंट सेक्शन में फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'जब ये दोनों साथ होते हैं तो अलग ही तरह से चमकते हैं।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'अंकित को भी प्रियंका से प्यार हो गया है।' एक अन्य ने लिखा, 'दोनों को किसी की नजर ना लगे, मेरी भी नहीं।' इसके अलावा कुछ फैंस तो दोनों को जल्दी शादी करने को कहते नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रमुख खबरें

Global Fintech Fest में बोलीं Nirmala Sitharaman: AI से लोकतंत्र और Financial System को खतरा

Services Sector और Exports के दम पर भारत की GDP Growth 7.8% तक पहुंची, IMF ने सराहा

MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें

Duleep Trophy: Ishan Kishan ने की 15 साल के Vaibhav Suryavanshi के कप्तानी क्षमता की तारीफ