एक बार फिर Ankit Gupta के साथ काम करने जा रही हैं Priyanka Chahar Choudhary, अभिनेत्री ने खुद फैंस को दी खुशखबरी

By एकता | Feb 19, 2023

अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी की लोकप्रियता पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई हैं। वह अब टीवी इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम बन गई हैं। बिग बॉस 16 का विनर भले ही एमसी स्टेन बना, लेकिन बी-टाउन की गलियों में उनसे ज्यादा प्रियंका के चर्चे हैं। बिग बॉस के घर में अभिनेत्री की अभिनेता अंकित गुप्ता के साथ केमिस्ट्री देखने को मिली थी, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आई। अंकित के साथ अपनी केमिस्ट्री को लेकर प्रियंका हमेशा ही चर्चा में रहीं, फैंस ने दोनों की जोड़ी को #Priyankit नाम भी दिया। बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले पर भी अभिनेत्री की अंकित के साथ जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली, जिसे देखकर फैंस पागल से हो गए थे। बिग बॉस खत्म होने के बाद फैंस Priyankit को एक बार फिर से ऑनस्क्रीन आग लगाते देखने की डिमांड कर रहे थे, जो अब बहुत जल्द पूरी होने वाली है। जी हाँ ये खबर सच है और इसका खुलासा खुद प्रियंका ने किया है।

इसे भी पढ़ें: Sanjay Leela Bhansali की पहली वेब सीरीज Heeramandi का टीजर रिलीज, मदहोश करने वाली है बॉलीवुड अभिनेत्रियों की खूबसूरती

अंकित गुप्ता के साथ जल्द नजर आएगी प्रियंका चाहर चौधरी

प्रियंका चाहर चौधरी को बीते दिन घर ढूढंते हुए मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान अभिनेत्री ने पैपराजी से बातचीत की। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए पुष्टि की है कि प्रियांकित के फैंस को जल्द ही एक खुशख़बरी मिलने वाली है। प्रियंका से सवाल किया गया था कि क्या वह अंकित गुप्ता के साथ किसी प्रोजेक्ट में काम करने जा रही हैं। इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा कि जल्द ही। इसके अलावा प्रियंका ने यह भी कहा कि फैंस जो मैनिफेस्ट कर रहे हैं, उन्हें वह सब जल्द ही मिलने वाला है। इस दौरान के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर प्रियांकित के सभी प्रशंसकों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि प्रियंका और अंकित आने वाले समय में म्यूजिक वीडियो में नजर आ सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Bilkis Bano गैंगरेप-मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 2 दोषियों की उम्रकैद की सजा पर लगाई रोक, क्या कुछ कहा?

ECO बैठक में Pakistan ने उठाई मांग, आतंकवाद पर पड़ोसी देशों की चिंता दूर करे Afghanistan

Tata Steel की क्षमता 4 करोड़ टन करने की तैयारी, Jamshedpur में बोले TV Narendran

Kulgam में CRPF जवानों पर अटैक करने वाले लश्कर के दोनों आतंकी ढेर, लतीफ भट भी मारा गया