Kulgam में CRPF जवानों पर अटैक करने वाले लश्कर के दोनों आतंकी ढेर, लतीफ भट भी मारा गया

By अभिनय आकाश | Nov 16, 2026

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकवादी मारे गए। इसी इलाके में पिछले हफ्ते हुए एक हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि सेना और अन्य सुरक्षा बलों की मदद से पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। कश्मीर ज़ोन पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कुलगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई है। ये दोनों आतंकवादी पिछले हफ्ते इसी जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की एक चौकी पर हुए हमले में शामिल थे। इस मुठभेड़ में सेना की आस-पास की सभी इकाइयां और जम्मू-कश्मीर पुलिस का विशेष 'स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप' शामिल था।

इसे भी पढ़ें: Kulgam Attack: हमलावर आतंकियों के मिले पुख्ता सुराग, CRPF का तलाशी अभियान तेज

अधिकारियों के अनुसार, सेना के शीर्ष अधिकारियों, डीजीपी नलिन प्रभात और कश्मीर रेंज के आईजीपी सुजीत कुमार सिंह की देखरेख में तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस तलाशी अभियान के तहत इलाके के सभी प्रवेश और निकास बिंदुओं को सील कर दिया गया। बुधवार को कुलगाम में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की एक चौकी पर गोलीबारी की। इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

Bilkis Bano गैंगरेप-मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 2 दोषियों की उम्रकैद की सजा पर लगाई रोक, क्या कुछ कहा?

ECO बैठक में Pakistan ने उठाई मांग, आतंकवाद पर पड़ोसी देशों की चिंता दूर करे Afghanistan

Tata Steel की क्षमता 4 करोड़ टन करने की तैयारी, Jamshedpur में बोले TV Narendran

South Africa vs Bangladesh Test: तौहीद के 137 रन, रबाडा के 5 विकेट के बाद स्कोर 327/6