प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाया था चीन में फंसे नाविकों का मुद्दा, मंडाविया ने कहा- 14 फरवरी को लौटेंगे भारत

By अनुराग गुप्ता | Feb 10, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि चीन के एक बंदरगाह में जुलाई 2020 से फंसे 18 भारतीय नाविक 14 फरवरी को वापस भारत लौटेंगे। दरअसल, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने मंगलवार को राज्यसभा में सवाल किया था कि चीन में फंसे नाविक कब तक भारत लौटेंगे। प्रियंका ने कहा था कि यह पोत और एक अन्य भारतीय पोत एमवी जग आनंद पिछले साल जुलाई से चीन के बंदरगाहों में फंसे थे। 

मंडाविया के बयान के बाद प्रियंका चतुर्वेदी ने बयान जारी कर कहा कि यह एक अच्छा समाचार है और हम सभी नाविकों की घरवापसी का स्वागत करते हैं।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम