कश्मीर में टारगेट किलिंग को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा अमित शाह को पत्र, हिंदुओं के लिए सुरक्षा की मांग की

By अंकित सिंह | Jun 03, 2022

कश्मीर में इन दिनों टारगेट किलिंग के मामले बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। गुरुवार को एक बैंक कर्मचारी की कुलगाम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसको लेकर लगातार विपक्ष की ओर से सरकार की नीति पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इन सब के बीच शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है। अपने पत्र के जरिए प्रियंका चतुर्वेदी ने कश्मीर में हिंदू समुदाय को तुरंत पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने का आग्रह किया है। उन्होंने लिखा, "कश्मीरी पंडितों और प्रवासियों पर इस तरह पर लक्षित हमले भारत सरकार द्वारा कश्मीरी प्रवासियों के विकास और पुनर्वास के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े करते हैं।"

इसे भी पढ़ें: भूपेश बघेल ने कहा- भाजपा और RSS के पास कश्मीर फाइल्स देखने के लिए फुर्सत है, लेकिन हिंदुओं की हत्या पर मौन क्यों?

अमित शाह की बैठक

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने (कश्मीर) घाटी में चुनिंदा तरीके से एक के बाद एक की जा रही हत्याओं के मद्देनजर शुक्रवार को जम्मू कश्मीर की सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सेना प्रमुख मनोज पांडे तथा जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा उन प्रमुख लोगों में शामिल थे जिन्होंने इस बैठक में हिस्सा लिया। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री ने जम्मू कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इस बैठक में आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा इंतजाम का विषय भी उठा। यह बैठक ऐसे समय हुई जब आतंकवादियों ने कश्मीर घाटी में चुनिंदा ढंग से गैर -मुसलमानों, सुरक्षाकर्मियों, एक कलाकार एवं स्थानीय नागरिकों समेत एक के बाद एक कर कई लोगों की हत्या की है।

प्रमुख खबरें

Titan के नतीजों से Stock Market में धूम, Share रॉकेट बना, 35% बढ़ा Profit

Petrol-Diesel पर राहत की बड़ी कीमत, सरकारी Oil Companies को हर महीने ₹30 हजार करोड़ का घाटा

OpenAI विवाद में नया मोड़: Elon Musk की पार्टनर Shivon Zilis ने खोले निजी जिंदगी के पन्ने

Stock Market में Lenskart का बड़ा खेल, 5300 करोड़ के सौदे के बाद शेयर में आया 5% का उछाल