क्या आपने देखी प्रियंका चोपड़ा की निक जोनस के साथ की पहली ‘डेट’ की तस्वीरें?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2020

लॉस एंजिलिस।अदाकारा प्रियंका चोपड़ा जोनस ने पति एवं अमेरिकी गायक निक जोनस के साथ पहली ‘डेट’ की दूसरी वर्षगांठ पर कहा कि एक दूसरे का साथ मिलना ईश्वर का एक बहुत बड़ा तोहफा। प्रियंका और निक 2018 दिसम्ंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। ‘द स्काई इज़ पिंक’ की अदाकारा ने पहली ‘डेट’ की तस्वीर साझा करते हुए लिखा,‘‘दो साल पहले हमने पहली बार एक-साथ तस्वीर ली थी। उस दिन के बाद से आज तक तुम मेरी जिंदगी में बस खुशी ही लाए हो। मुझे तुमसे प्यार है निक, हमारी जिंदगी को एक-साथ इतना बेहतरीन बनाने के लिए शुक्रिया। ’’

वहीं निक ने सोशल मीडिया पर एक अन्य तस्वीर साझा करते हुए कि वह खुशनसीब हैं कि उन्हें प्रियंका का साथ मिला। उन्होंने लिखा, ‘‘ यह खूबसूरत लड़की और मैं दो साल पहले आज ही के दिन पहली ‘डेट’ पर गए थे। ये मेरी जिंदगी के बेहतरीन दो साल रहे और मैं खुशनसीब हूं कि बाकी जिंदगी भी मुझे इनके साथ बिताने का मौका मिला है....भगवान का बहुत बड़ा तोहफा। मुझे तुमसे प्यार है।’’ प्रियंका ने इस फोटो पर लिखा (कमेंट किया), ‘‘ मेरी जिंदगी का सबसे सही फैसला।’’ प्रियंका जल्द ही ‘नेटफ्लिक्स’ की दो फिल्म ‘ द व्हाइट टाइगर’ और ‘वी कैन बी हीरोज’ में नजर आएंगी। साथ ही वह ‘एमेजोन प्राइम’ की भी एक फिल्म और एक सीरिज में काम कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित