प्रियंका चोपड़ा ने असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने का आग्रह किया

By रेनू तिवारी | Jul 17, 2019

असम में बाढ़ ने पूरे देश को झकझोर दिया है और अब तक इस बाढ़ से 17 लोगों की मौत हो चुकी हैं। हजारों लोगों को विस्थापित करने के साथ ही जल स्तर बढ़ने से स्थिति खराब होती जा रही है। ऐसे में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से असम के बाढ़ से प्रभावित लोगों के समर्थन में बाहर आने का आग्रह किया हैं। एक्ट्रेस और असम टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने राज्य के हालात पर चिंता जताई है।

प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा- असम और भारत के अन्य हिस्सों बाढ़ से आती तबाही की सभी खबरों से बहुत दुखी हूं। यह विस्थापन और जीवन के नुकसान के बारे में पढ़कर बहुत आहत हूं। जो भी पीड़ित हैं मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।'' प्रियंका चोपड़ा से बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए फंड देने का लिंक भी शेयर किया। इस लिंक पर जाकर बाढ़ पीड़ितों की आर्थिक मदद कर सकते हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम के साथ शोनाली बोस की 'द स्काई इज़ पिंक' में दिखाई देगी।

प्रियंका चोपड़ा ने तो लोगों से केवल असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने को कहा हैं लेकिन मदद करने का ये अंदाज कुछ लोगों को पसंद नहीं आया इस लिए सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- सच में? आप जिंदा हैं? हमें लगा कि आप यूएस में समदंर किनारे हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं। लोगों का कहना है कि ब्रांड एंबेसडर होने के नाते प्रियंका को प्रभावित इलाकों का दौरा करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!