जेठ-जेठानी की शादी के बाद Relax mood में प्रियंका चोपड़ा, शेयर की तस्वीरें

priyanka-chopra-in-the-relax-mood
रेनू तिवारी । Jul 9 2019 1:00PM

शादी की रस्में हफ्तेभर चली है, इन रस्मों के दौरान लंबा समय लगा। जाहिर है कि शादी के बाद घर वालों को थकान तो होती है, इसी थकान को उतारने के लिए शादी के बाद पति निक जोनास के साथ हॉलीडे पर चली गई है।

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी हर अपडेट अपने फैंस को देती रहती है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कुछ रिलेक्स मोड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा स्विमिंग पूल में रिलेक्स करती नजर आ रही है। ऐसा लग रहा है प्रियंका चोपड़ा अपनी थकान मिटा रही हैं हॉलीडे पर आकर। प्रियंका चोपड़ा ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'छुट्टियों का सही इस्तेमाल। पति ने तस्वीरें खींची हैं।' 

आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की जेठ-जेठानी यानी जीओटी फेम सोफी टर्नर और जो जोनास की पेरिस में शादी हुई है। शादी की रस्में हफ्तेभर चली है, इन रस्मों के दौरान लंबा समय लगा। जाहिर है कि शादी के बाद घर वालों को थकान तो होती है, इसी थकान को उतारने के लिए शादी के बाद पति निक जोनास के साथ हॉलीडे पर चली गई है।

इसे भी पढ़ें: सोफी टर्नर और जो जोनस की शादी की देखिए पहली झलक

सोफी टर्नर और जो जोनास की शादी की रस्मों के दौरान प्रियंका अपने लुक को लेकर खूब सुर्खियों में रही। हर रस्म में प्रियंका का नया अवतार देखने को मिला। शादी के दिन प्रियंका चोपड़ा ने पिंक कलर की साड़ी पहनी थी और फूलों से अपने बालों को सजाया था। इस लुक में प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़