Priyanka Chopra ने बेटी मालती संग किए सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन, जबरदस्त हुई ट्रोल, एक्ट्रेस की इस हरकत ने लोगों को किया नाराज

By रेनू तिवारी | Apr 07, 2023

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ सिद्धिविनायक मंदिर जाकर अपनी भारत यात्रा का समापन किया। अभिनेत्री के लिए यह यात्रा बेहद खास थी क्योंकि यह पहली बार था जब वह अपनी बेटी को भारत लेकर आयी और घूमी। प्रियंका चोपड़ा उसे मुंबई में एक धार्मिक स्थान पर ले जाना चाहती थी। बेहद खुश और बेटी मालती के साथ सिद्धिविनायक मंदिर से अपनी तस्वीरों को प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपनी खुशी जाहिर की। 

प्रियंका चोपड़ा की मंदिर के अंदर तस्वीर खींचे जाने से कुछ लोगों को परेशान भी हुई इसलिए सोशल मीडिया पर उनकी कड़ी आलोचना भी कर रहे हैं। यूजर्स का मानना है कि मंदिर के नियम सभी के लिए एक जैसे होने चाहिए। भगवान के घर के अंगर प्रियंका का तस्वीरें खिचवाना सही नहीं था। 

इसे भी पढ़ें: Censorship For OTT | सलमान खान के बाद अब इस बड़े अभिनेता ने की ओटीटी से अश्लीलता और गाली-गलौच पर लगाम लगाने की मांग

अपनी आलोचना करने वालों को प्रियंका चोपना से अपनी सफाई दी। प्रियंका चोपड़ा अपनी पहली भारत यात्रा से बेटी मालती के साथ जीवन भर के लिए एक याद रखना चाहती थीं, और इसलिए उन्होंने तस्वीर भी साझा की। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर के अंदर क्लिक करने की बात करें तो फैन्स ही थे जो उन्हें देखकर पागल हो गए थे, और उन्होंने उन्हें मंदिर के अंदर क्लिक किया और उन्हें ऑनलाइन सर्कुलेट किया, जो तस्वीर को अभी वायरल कर रहा है। सभी विशेष रस्मों के लिए प्रियंका ने जरूर कोई विशेष अनुमति ली होगी और ऐसा करने में कोई हर्ज नहीं है और आम आदमी को भी ऐसा करने की अनुमति है।

इसे भी पढ़ें: Ameesha Patel के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट से वारंट जारी, चेक बाउंस मामले में एक्ट्रेस की बढ़ी मुश्किलें

हमने अक्सर कई मशहूर हस्तियों को फिल्म रिलीज के दौरान सिद्धिविनायक मंदिर जाते देखा है, दीपिका पादुकोण से लेकर कार्तिक आर्यन तक और भी बहुत कुछ, लेकिन उन्होंने कभी मंदिर के अंदर क्लिक नहीं करवाया। लेकिन प्रियंका के लिए यह खास था क्योंकि यह उनकी छोटी सी मालती के बारे में सब कुछ था। पेशेवर मोर्चे पर, अभिनेत्री सिटाडेल की रिलीज का इंतजार कर रही है और प्रशंसकों से प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

प्रमुख खबरें

DUSU Election: DU ने कड़े किए नियम, प्रचार में अधिकतम 5 लोगों को अनुमति

FSSAI Action: Amway और Mondelez समेत कई दिग्गज कंपनियों ने हटाए भ्रामक विज्ञापन और Health Claims

Allahabad High Court ने KGMU प्रोफेसर की बर्खास्तगी रद्द कर बहाली का आदेश दिया

KGMU की डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी High Court ने रद्द की, बहाली का दिया आदेश