सलमान खुर्शीद ने कहा- यूपी में प्रियंका कांग्रेस की कप्तान, हम भाजपा के मुख्य प्रतिद्वंदी के रूप में उभरेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा यह तय करेंगी कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वह मतदाताओं के बीच खुद को कैसे पेश करेंगी, लेकिन यह जरूर है कि वह एक ‘बेहतरीन चेहरा’ हैं और राज्य में पार्टी की ‘कप्तान’ हैं। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ही भाजपा के खिलाफ मुख्य प्रतिद्वंद्वी की भूमिका में होगी। खुर्शीद ने एक साक्षात्कार में कहा कि कांग्रेस गठबंधनों के लिए इंतजार नहीं करती रहेगी, बल्कि पूरी ताकत के साथ वह चुनाव लड़ने को लेकर प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें: भारत के इन 4 राज्यों में डेल्टा प्लस स्वरूप के करीब 40 मामले आए सामने

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आशा करता हूं कि वह फैसला करेंगी और हमें जानकारी देंगी। जहां तक हमारा सवाल है तो वह हमारी कप्तान हैं और हमारा नेतृत्व कर रही हैं।’’ गठबंधन की संभावना को लेकर पूछे जाने पर खुर्शीद ने कहा कि उनकी जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस की किसी दल के साथ बातचीत नहीं चल रही है। उनके मुताबिक, अगर पार्टी नेतृत्व कोई फैसला करता है तो बात अलग है। उल्लेखनीय है पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में कांग्रेस सिर्फ सात सीटें जीत सकी और सपा को 47 सीटें मिली थीं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा था कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव में कांग्रेस और बसपा जैसे बड़े दलों के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा