प्रियंका गांधी ने बिलकिस बानो के लिए मांगा न्याय, कहा- चुप्पी साधकर सरकार ने अपनी लकीर खींच दी

By अभिनय आकाश | Aug 25, 2022

बिलकिस बानो केस में दोषियों की रिहाई के खिलाफ दायर याचिका पर गुरुवार सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया है।2002 गुजरात दंगा मामले में पीड़िता बिलकिस बानो के लिए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने न्याय की मांग की है। प्रियंका गांधी ने सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि 2002 के सामूहिक बलात्कार व उनके परिवार के सात लोगों की हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए 11 लोगों की रिहाई पर सरकार ने चुप्पी साध रखी है। 

इसे भी पढ़ें: Bilkis Bano Case | दोषियों की रिहाई पर बोलीं बिलकिस बानो, न्याय पर मेरा भरोसा डिग गया है

बता दें कि आज ही बिलकस बानो के गुनहगारों को रिहा करने के गुजरात सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसा क्या हुआ कि रातों रात दोषियों को छोड़ने का फैसला हो गया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बिलकिस बानो सामूहिक बलात्कार-हत्या मामले में 11 दोषियों को भी पक्षकार बनाने के निर्देष दिए हैं। मामले में अगली सुनवाई दो हफ्ते बाद होगी। 

प्रमुख खबरें

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे