प्रियंका गांधी का सवाल, दागी मंत्रियों को कब तक बचाते रहेंगे प्रधानमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ द्वारा किसान नेता राकेश टिकैत के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और सवाल किया कि वह दागी मंत्रियों को कब तक बचाते रहेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सत्ता के संरक्षण के नशे का असर देखिए : गृह राज्य मंत्री एक के बाद एक किसानों को अपमानित करने वाले बयान दिए जा रहे हैं। लखीमपुर किसान नरसंहार के पहले भी इन्होंने किसानों को धमकाया था।’’ 

इसे भी पढ़ें: हिरासत में लिए गए राकेश टिकैत, बोले- सरकार के इशारे पर काम कर रही पुलिस, अंतिम सांस तक जारी रहेगा संघर्ष

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने सवाल किया, ‘‘प्रधानमंत्री जी, दागी मंत्रियों को कब तक बचाते रहेंगे? कब तक इनकी बदजुबानी को हौसला देते रहेंगे?’’ गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में अपने बेटे की कथित संलिप्तता को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे ‘टेनी’ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश सिंह टिकैत को ‘‘दो कौड़ी का’’ बताते हुए नजर आ रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान