परिवार के साथ राजस्थान के रणथंभौर पार्क पहुंची प्रियंका गांधी, टोंक में जनसभा को करेंगी संबोधित

By अभिनय आकाश | Sep 10, 2023

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों अपने परिवार के साथ रणथंभौर के दौरे पर गई। प्रियंका गांधी अपने पति बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा और बच्चों के साथ रणथंभौर नेशनल पार्क के बाहरी क्षेत्र में टाइगर सफारी का आनंद लिया। पहली पाली में सफारी के बाद प्रियंका गांधी वाद्रा का आज टोंक जिले के निवाई विधानसभा क्षेत्र के झिलाय गांव पहुंचकर एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। इसमें सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे। यह जनसभा मौजूदा कांग्रेस विधायक प्रशांत बैरवा के समर्थन में आयोजित की गई है. प्रशांत बैरवा का टिकट फिर से पक्का माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: NCP में कोई विभाजन नहीं, शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट ने पोल पैनल को बताया

एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि प्रियंका गांधी गुरुवार रात अपने परिवार के साथ सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर पहुंचीं। इस बीच, इस साल के अंत में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल शनिवार को जयपुर में बैठक करेंगे।

प्रमुख खबरें

Haryanvi Singer Ankit Balyan की शामली में गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Gujarat High Court ने Marriage Bureau संचालक को दी जमानत, नहीं मिला गैंग से संबंध

Jaunpur Court ने 2004 के हत्या मामले में चार भाइयों को दी उम्रकैद

Telangana के Suryapet में ट्रक से टकराई बस, छह लोगों की मौत और 17 घायल