प्रियंका गांधी ने भरतपुर मामले में कार्रवाई के लिए अशोक गहलोत को कहा धन्यवाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2021

जयपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भरतपुर में दुष्कर्म के एक मामले में संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद किया है। प्रियंका ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि भरतपुर मामले में संज्ञान लेकर शीघ्रता से न्यायोचित कार्रवाई करने के लिए अशोक गहलोत जी का बहुत धन्यवाद। उन्होंने लिखा कि कोई भी राजनीतिक व्यवस्था महिलाओं के प्रति संवेदनशील हुए बिना प्रगति नहीं कर सकती। 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका की रैली में उठी राजस्थान की लड़की को न्याय दिलाने की मांग, सीएम गहलोत से की बात 

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश में मथुरा जनपद के पालीखेड़ा गांव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सभा में कुछ लोगों ने यह मामला उठाया था। सभा में मंच के समक्ष करीब दर्जनभर लोगों ने तख्तियां दिखाते हुए राजस्थान की एक लड़की को राज्य सरकार से न्याय दिलाने की मांग करनी शुरू कर दी। प्रियंका गांधी इन लोगों से मिलीं व उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुएउसी समय मुख्यमंत्री गहलोत से बात की। इसके बाद पुलिस ने भरतपुर जिले के जुरहरा थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष दर्ज दुष्कर्म मामले में पीड़िता और उसके परिजनों को सुरक्षा मुहैया करवा दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस से इस संबंध में रिपोर्ट मंगवाकर कार्रवाई के लिये आवश्यक निर्देश दिये।

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड