उत्तराखंड में 4 लाख रोजगार दिलवाने का कांग्रेस का वादा, प्रियंका गांधी ने जारी किया घोषणापत्र

By निधि अविनाश | Feb 02, 2022

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वर्चुअल रैली के ज़रिए देहरादून में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया और वादा किया कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो 200 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी। उत्तराखंड के पांच लाख परिवारों को सालाना 40,000 रुपये देने जैसे कई वादे करते हुए प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी की राज्य व केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया और कई मुद्दों पर भाजपा को फेल बताया।

कांग्रेस के घोषणापत्र की मुख्य बातेंः-

- गैस की कीमत 500 रुपये के पार नहीं होगी।

- 4 लाख रोजगार दिलवाए जाएंगे।

- पर्यटन पुलिस एक अलग फोर्स बनेगी जिसमें और रोजगार पैदा किए जाएंगे।

- 40% सरकारी रोजगार में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

– उत्तराखंड में 21 तरह की पेंशन लागू करेंगे।

– स्वरोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य पर करेंगे काम।

– 5 लाख गरीब लोगों को हर साल 40 हज़ार रुपये देंगे।

– पहले साल 100 यूनिट बिजली फ्री, अगले साल 200 यूनिट बिजली फ्री।

– चार लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश