UP Election 2022 । यूपी में प्रियंका ने झोंकी ताकत, कहा- गर्मी और चर्बी की जगह भर्ती पर होनी चाहिए बात

By अंकित सिंह | Feb 04, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर है। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश में अपना दमखम दिखाने की कोशिश कर रही है। प्रियंका गांधी राज्य में लगातार पार्टी का नेतृत्व कर रही हैं। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी आज साहिबाबाद पहुंची थीं जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में डोर-टू-डोर कैंपेन किया। प्रियंका गांधी ने दावा किया कि चुनाव में जनता की बात होनी चाहिए, विकास की बात होनी चाहिए। उन्होंने हाल में ही उत्तर प्रदेश में हुई कुछ टिप्पणियों पर भी करारा प्रहार किया। प्रियंका ने कहा कि चुनाव प्रचार में गर्मी और चर्बी की बात नहीं होनी चाहिए बल्कि भारतीय और भर्ती के बारे में बात होनी चाहिए। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी लगातार पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दौरा कर रही हैं और प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार भी कर रही हैं। कांग्रेस को कितनी सीटें आएंगी के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं। मेरा काम मेहनत करना है और मैं मेहनत कर रही हूं। मैं जनता के बीच जा रही हूं और उनके मुद्दों की बात भी कर रही हूं। प्रियंका ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में जिस तरह की राजनीति होती चली आई है, उसे अब बदलनी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता बदलाव चाहती है। यहां विकास की बात होनी चाहिए। प्रियंका ने कहा कि दुकानदार त्रस्त हैं, छोटे व्यापारी को नुकसान झेलना पड़ रहा है। वह लॉक डाउन के बाद की परेशानियों से भी उबर नहीं पाए हैं। ऐसे में उनकी समस्याओं का निदान भी होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

खड़गे की शर्त: पहले इस्तीफा फिर NEET पर चर्चा; Nadda बोले- विपक्ष गैर-जिम्मेदार

छिपाता हुआ US, बेनकाब हुआ झूठ! ईरानी हमले में कितने सैनिक मरे?

TMC के Kalyan Banerjee Monsoon Session के लिए Lok Sabha से सस्पेंड, जानें पूरा मामला

भयंकर मारपीट के बाद फिर से चीन-फिलीपींस ने मचाया बवाल, राजदूतों को किया तलब!